फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू में बजट नहीं होने से सेंट्रल कम्प्यूटर लैब का छह माह से इंतजार

Fri, 06 Feb 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. विजय कुमार ने छह माह पहले प्रत्येक विभाग और भवन में केंद्रीय कम्प्यूटर लैब स्थापित करने की योजना बनाई थी। छह माह बीत जाने के बाद भी यह योजना अधर में है।
प्रबंधन के अनुसार, बजट के अभाव में परेशानी आ रही थी। बजट आने के बाद कम्प्यूटर लैब तैयार किए जाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। लगभग 100 कम्प्यूटर को पूरी तरह से अपग्रेड कर दिया गया है। ये लंबे समय से प्रयोग में नहीं लाए गए थे।
विज्ञापन

मौजूदा समय की मांग के अनुरूप इनके हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है। मार्च माह के अंत तक कम्प्यूटर को दुरुस्त कर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

लैब के लिए अलग से तैयार होगा फर्नीचर : लैब बनाने के विशेष रूप से फर्नीचर तैयार किया जाना है। बजट आने के बाद अब इस दिशा में काम किया जाएगा। कमेटियां गठित कर सारी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। अब टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से प्रबंधन इस कार्य को करवाएगा, ताकि जल्द सभी सातों विभागों में लैब तैयार हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें