फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भारतीय भाषाओं की एकता व संरचना पर सीडीएलयू में दो दिन मंथन होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय की ओर से भारतीय भाषाओं की एकता, संरचना और सांस्कृतिक विरासत पर केंद्रित राष्ट्रीय संगोष्ठी भारतीय भाषा परिवार सम्मेलन का आयोजन दो से तीन दिसंबर को किया जाएगा। टैगोर भवन एक्सटेंशन में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित हो रहा है।
विज्ञापन


मानविकी संकाय के डीन प्रो. पंकज शर्मा ने बताया कि कुलपति प्रो. विजय कुमार के दिशा निर्देशन में इस सेमिनार का आयोजन हिंदी, पंजाबी संस्कृत तथा अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग मिल कर, मानविकी संकाय के तत्वाधान में कर रहे हैं। इसके कोऑर्डिनेटर प्रो. उमेद सिंह रहेंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर प्रो. सुशील के शर्मा इस सम्मेलन के राष्ट्रीय संयोजक है और विश्वविद्यालय के अंग्रेजी एंड फॉरेन लैंग्वेज विभाग की प्रो. अनु शुक्ला संयोजक हैं।





महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन अकादमिक चर्चा होगी

दो दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय भाषाओं के बीच आपसी संबंध, भाषाई एकता व भारतीय ज्ञान परंपरा को नए दृष्टिकोण से स्थापित करना है। यह सम्मेलन भारतीय भाषाओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, मातृभाषा-आधारित बहुभाषी शिक्षा, भाषाई समानताओं, अनुवाद अध्ययन, डिजिटल ह्यूमेनिटीज और भाषा नीति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन अकादमिक चर्चा का मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में देशभर के भाषाविद, शिक्षाविद, शोधकर्ता, अनुवाद विशेषज्ञ, संज्ञानात्मक विज्ञान एवं मानवशास्त्र के विद्वान, सांस्कृतिक संस्थानों के प्रतिनिधि और भारतीय भाषाओं में अध्ययनरत विद्यार्थी भाग लेंगे। सम्मेलन में शिक्षकों, शोधार्थियों और स्वतंत्र विद्वानों से संबंधित विषयों पर मौलिक शोध-पत्र भी आमंत्रित किए गए हैं, जिनकी प्रस्तुति अंग्रेज़ी, हिंदी, पंजाबी और संस्कृत में की जा सकेगी।
विज्ञापन


इस दो शोध ग्रंथों पर होगा मंथन

- भारतीय भाषा परिवार : ए न्यू फ्रेमवर्क इन लिंग्विस्टिक्स

- कॉलेक्टेड स्टडीज ऑन भारतीय भाषा परिवार : पर्सपेक्टिव एंड हॉरिजोन



पंजीकरण रहेगा निशुल्क

कार्यक्रम में पंजीकरण पूर्ण रूप से निशुल्क रखा गया है और प्रतिभागी गूगल फॉर्म के माध्यम से या कार्यक्रम स्थल पर सीधे पंजीकरण कर सकेंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। सम्मेलन के समन्वयक प्रो. पंकज शर्मा ने उम्मीद जताई कि यह आयोजन भारतीय भाषाओं पर केंद्रित राष्ट्रीय विमर्श को और सुदृढ़ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें