फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू की छात्राओं ने बस्तियों में पोषण संबंधी पुस्तिकाएं वितरित कीं

विज्ञापन
सिरसा।चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की छात्राएं र
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर स्वास्थ्य, पोषण और संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सप्ताहभर चले इस आयोजन के तहत छात्रावासों और आसपास की बस्तियों में जागरूकता सत्र, जनसंपर्क कार्यक्रम और पोषण संबंधी पुस्तिकाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन


इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को संतुलित आहार, छुपी हुई भूख, खाद्य सुरक्षा, स्वस्थ खानपान की आदतों, कुपोषण एवं जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मंजू नेहरा ने बताया कि यह आयोजन विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार के दिशा-निर्देशन में किया गया।

डॉ. नेहरा ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का उद्देश्य केवल जागरूकता बढ़ाना ही नहीं, बल्कि सही जानकारी को लोगों तक पहुंचाना भी है। पोषण, अच्छे स्वास्थ्य की आधारशिला है और जब तक समाज के हर वर्ग को संतुलित आहार, पोषण संबंधी ज्ञान और वैज्ञानिक खानपान की आदतों की जानकारी नहीं दी जाती है। तब तक एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना अधूरी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें