फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएलयू की शैक्षणिक परिषद की 42वीं बैठक सम्पन्न : रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम

Thu, 30 Apr 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बैठक करते हुए सीडीएलयू में कुलपति व अन्य ​शिक्षक। प्रवक्ता
विज्ञापन
प्रशिक्षण-प्लेसमेंट और भारतीय ज्ञान प्रणाली पर विशेष फोकस
विज्ञापन


फोटो - 25

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा । चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा की शैक्षणिक परिषद की 42वीं बैठक वीरवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित सेमिनार हॉल में कुलगुरु प्रोफेसर विजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन परिषद के सदस्य सचिव एवं कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने किया। बैठक में विद्यार्थी हित एवं शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े लगभग 50 महत्वपूर्ण एजेंडे पारित किए गए।

बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप रोजगारोन्मुख एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करने पर विशेष जोर दिया गया। इनमें बीएससी नर्सिंग, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स, मास्टर ऑफ सोशल वर्क सहित विभिन्न नए कोर्स शामिल हैं, जो विद्यार्थियों के समग्र विकास और रोजगार की संभावनाओं को सुदृढ़ करेंगे।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, नवाचार आधारित और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने, उद्योगों से सहयोग बढ़ाने तथा विद्यार्थियों को इंटर्नशिप एवं स्किल डेवलपमेंट के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया। बैठक के दौरान भारतीय ज्ञान प्रणाली (इंडियन नॉलेज सिस्टम) को पाठ्यक्रमों में समाहित करने पर भी विचार किया गया ताकि विद्यार्थी भारतीय परंपरा, संस्कृति और ज्ञान-विज्ञान से जुड़ते हुए वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें।


इस अवसर पर 25 अक्तूबर 2025 को आयोजित 41वीं शैक्षणिक परिषद की बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई। विभिन्न पाठ्यक्रमों के एकेडमिक कैलेंडर, जैसे सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा इन फ्रेंच, एम.एड. स्पेशल एजुकेशन तथा बीए-बीएड (आईटीईपी) को भी स्वीकृति प्रदान की गई। विश्वविद्यालय ने विभिन्न संस्थानों के साथ सहयोग को बढ़ावा देते हुए जिओ गीता रिसर्च इंस्टीट्यूट, शोभा देवी रामानंद फाउंडेशन, सिरसा तथा आईआईटी मद्रास के साथ हुए समझौता ज्ञापनों को भी मंजूरी दी। इन समझौतों के माध्यम से विद्यार्थियों को उन्नत शोध, प्रशिक्षण और तकनीकी ज्ञान का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंसेज, फिजिकल साइंसेज तथा इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण और इंटर्नशिप की गाइडलाइंस को भी अनुमोदित किया गया। इसके साथ ही फैशन डिजाइन, बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स तथा बीएससी फिजिकल हेल्थ एंड स्पोर्ट्स एजुकेशन के सिलेबस एवं स्कीम को भी पारित किया गया। बैठक में शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की रिसर्च प्रमोशन पॉलिसी में संशोधन कर उसे अधिक छात्र-उन्मुख बनाया गया। साथ ही विभिन्न पीएचडी शोधार्थियों के शोध विषय एवं मार्गदर्शकों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी की कुलगुरु प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी, शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रोफेसर सुशील कुमार, डीजीएचइ नॉमिनी डॉ सुखविंदर सिंह, एम एम कॉलेज फतेहाबाद के प्रिंसिपल डॉ गुरचरण सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक उपस्थित थे और शैक्षणिक बेहतरी के लिए अनेक सुझाव दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें