फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्याधुनिक आईटी सेंटर बनाने वाली सीडीएलयू प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी : दुष्यंत

Mon, 04 Dec 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में सोमवार को यूनिवर्सिटी आईटी डेटा एंड कंप्यूटर सेंटर यानी यूआईटीडीसीसी का उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय टेक्नोलॉजी का है और सीडीएलयू कैंपस प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पूर्णतः निपुण बन चुका है। अत्याधुनिक आईटी सेंटर स्थापित करने वाली चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय प्रदेश की पहली यूनिवर्सिटी है।
उन्होंने स्टाफ से आह्वान किया कि विश्वविद्यालय में आईटी सुविधाओं का बेहतर तरीके से उपयोग करते हुए देश के विकास में योगदान सुनिश्चित करें। यूनिवर्सिटी से निकलने वाले न्यू आइडिया ही विश्वविद्यालय का नाम रोशन करते हैं। प्राध्यापकों को नवीनतम ज्ञान अर्जित करके विद्यार्थियों को अधिक से अधिक ज्ञान हासिल करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ज्ञान को समेट कर रखने से वह नहीं बढ़ता बल्कि ज्ञान बांटने से ही ज्ञान बढ़ता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक मानकों को ध्यान में रखकर हमें भावी योजनाएं तैयार करनी चाहिए। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मानवीय गुणों का समावेश करके शिक्षण को सर्वोच्चत्म स्तर तक ले जाया जा सकता है। चौधरी देवी लाल के नाम से बने विश्वविद्यालय ने इस क्षेत्र की उच्चतर शिक्षा संबंधित जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एसके गहलावत ,कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल , प्रो. राजकुमार के अतिरिक्त विभिन्न संकायों के डीन, चेयरपर्सन व प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यूआईटीडीसी में स्थापित होंगे 350 कंप्यूटर

सीडीएलयू में 9 करोड़ 80 लाख रुपये से अधिक की लागत से यूनिवर्सिटी आईटी डेटा एंड कंप्यूटर सेंटर का निर्माण किया है। अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री को भवन की विस्तृत रिपोर्ट दी। उपमुख्यमंत्री ने भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि भवन में 20 कमरे हैं तथा 7 कंप्यूटर लैब, सिस्टम एनालिस्ट रूम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, हार्डवेयर तथा सॉफ्टवेयर स्टोर आदि की व्यवस्था है। केंद्र में करीब 350 कंप्यूटर स्थापित होंगे। इससे विश्वविद्यालय का पूर्ण रूप से डिजिटलाइजेशन करने का सपना भी पूरा होगा। इसके साथ ही विवि की एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) का सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी होने वाली है। यूआईटीडीसी डायरेक्टर प्रो. सुशील कुमार ने कहा कि इस सेंटर से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें