फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू ने बढ़ाई परीक्षाओं के लिए आवेदन की तिथि, विलंब शुल्क के साथ 7 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Sun, 27 Oct 2024 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने री-अपीयर सहित अन्य परीक्षाओं की आवेदन तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब विद्यार्थी 30 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ सात नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। इस संबंध में विवि प्रशासन की परीक्षा शाखा की ओर से विशेष रूप से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
विवि की अधिसूचना के अनुसार प्रथम सेमेस्टर, तृतीय सेमेस्टर , पांचवें सेमेस्टर , सातवें सेमेस्टर और नौवें सेमेस्टर के री- अपीयर इंप्रूवमेंट आदि के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा होगी। विवि प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को दिवाली पर विशेष सुविधा देते हुए प्रशासन की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार रहेगी स्थिति
आवेदन करने की तिथि : 30 अक्तूबर
विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ आवेदन : 4 नवंबर
विलंब शुल्क 900 रुपये आवेदन : सात नवंबर
विशेष परीक्षा के लिए आवेदन : 30 अक्तूबर



री-अपीयर सहित विभिन्न परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाली तारीख आगे बढ़ाई गई है। ताकि कोई विद्यार्थी परीक्षाओं के लिए आवेदन करने से न चुके। - डॉ. शेलेंद्र हुड्डा, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें