फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहर के मुख्य चौकों और बाजारों में लगेंगे नए सीसीटीवी कैमरे

Sat, 28 Nov 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर के दक्ष प्रजापति चौक पर पूर्व में लगे सीसीटीवी कैमरे। संवाद
विज्ञापन
5 साल पहले लगे कैमरे हो चुके हैं खराब, दिसंबर माह में लगेगा टेंडर
विज्ञापन


फोटो 4

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तीसरी आंख का पहरा मजबूत किया जाएगा। शहर के प्रमुख चौकों, बाजारों व मुख्य रास्तों पर नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की तरफ से कैमरे लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
इस परियोजना पर करीब 20 से 25 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। सभी कैमरों का कंट्रोल रूम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बनाया जाएगा। दिसंबर माह में टेंडर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में शहर में करीब 49 लाख 75 हजार रुपये की लागत से 96 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। 13 नवंबर 2020 को तत्कालीन बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने इसका उद्घाटन किया था। कैमरों का कनेक्शन स्ट्रीट लाइटों से जोड़े जाने के कारण व्यवस्था प्रभावी साबित नहीं हो पाई।
स्ट्रीट लाइट बंद होने के साथ कैमरे भी निष्क्रिय हो जाते थे। तकनीकी खराबी के चलते ये कैमरे लंबे समय से बंद पड़े हैं और अब महज शोपीस बनकर रह गए हैं।
नई योजना से ये मिलेंगे लाभ
शहर में घटनाओं की फुटेज नहीं मिलने के कारण पुलिस को निजी कैमरों पर निर्भर रहना पड़ता है। वारदात के बाद आरोपियों की पहचान करने में भी परेशानी होती है। नए सिरे से कैमरे लगाने से शहर के प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा सकेगी। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराधियों की आवाजाही का पता लगाने में मदद मिलेगी। सार्वजनिक स्थानों पर कैमरे होने से आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनेगा।
विज्ञापन

प्रमुख स्थान जहां लगेंगे कैमरे
शहर में सांगवान चौक, एक्सचेंज चौक, सदर गेट और रानियां गेट पर कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा घंटाघर चौक, भगत सिंह चौक, परशुराम चौक और वाल्मीकि चौक शामिल हैं। शिव चौक, जगदेव सिंह चौक, पंजाब नेशनल बैंक वाली गली तथा फैशन कैंप वाली गली में कैमरे लगेंगे। सुभाष चौक, एकता चौक, जगदंबे पेपर मील और शाह सतनाम सिंह चौक पर भी निगरानी होगी। गोल डिकी चौक, अंबेडकर चौक, विश्वकर्मा चौक और बाल भवन में कैमरे लगाए जाएंगे। बाबा भूमण शाह चौक, कचहरी चौक, महाराणा प्रताप चौक और बस स्टैंड जैसे स्थानों पर भी कैमरे लगाए जाने हैं।



कोट्स
सिरसा शहर में नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है। दिसंबर माह में टेंडर जारी कर दिया जाएगा।
-प्रदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, मधुबन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें