फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : पहले दिन 10वीं गणित की परीक्षा रही शांतिपूर्ण, नहीं बनी यूएमसी

Tue, 17 Feb 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डीएवी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में परीक्षा के बाद मंथन करते हुए विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा की गणित विषय की बोर्ड परीक्षा मंगलवार को जिलेभर में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। पहले दिन गणित की परीक्षा में किसी प्रकार की कोई यूएमसी नहीं बनी। जिले के कुल 88 निजी सीबीएसई स्कूलों तथा 8 मॉडल संस्कृति विद्यालयों के विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चलेंगी। पहले दिन आयोजित गणित की परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में थोड़ा तनाव जरूर दिखाई दिया, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के बाद वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा कक्ष में प्रवेश करते नजर आए। अभिभावक भी सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अपने बच्चों का हौसला बढ़ाते दिखे।
विज्ञापन

जिलेभर में इस बार कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, पर्यवेक्षकों की नियुक्ति और उड़नदस्तों की तैनाती की गई थी, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। परीक्षा केंद्रों पर समय से पहले विद्यार्थियों की एंट्री सुनिश्चित की गई और प्रवेशपत्र की जांच के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन

10वीं के 6190 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा : जिले में 10वीं कक्षा के कुल 6190 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, 12वीं कक्षा के कुल 5563 विद्यार्थी बुधवार को परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के पहले दिन किसी भी केंद्र से नकल या अनुचित साधनों (यूएमसी) के उपयोग की कोई सूचना नहीं मिली। अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शिकायत सामने नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें