फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कालांवाली नगरपालिका उप प्रधान की कुर्सी पर कांग्रेस का कब्जा

Tue, 17 Feb 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
उप-प्रधान के पद पर विजेता सिकंदर बाहिया को जीत का प्रमाण पत्र देते अधिकारी। स्वंय
विज्ञापन
फोटो : 29,30
विज्ञापन

-कांग्रेस प्रत्याशी सिकंदर बाहिया ने भाजपा प्रत्याशी हरविंदर को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा/कालांवाली। नगरपालिका में मंगलवार को हुए उप प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी मजबूती साबित करते हुए जीत दर्ज की है। कांग्रेस उम्मीदवार सिकंदर बाहिया ने भाजपा प्रत्याशी हरविंदर सिंह को पराजित कर उप प्रधान पद पर कब्जा जमाया है। सिंकदर बाहिया की जीत से कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है।
विधायक शीशपाल केहरवाला, नगर पालिका प्रधान महेश झोरड़ ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सभी पार्षदों की एकजुटता की जीत है। अब सब मिलकर शहर के विकास कार्य करवाएंगे। इससे पहले हुए प्रधान के पद के चुनाव में भी कांग्रेस के महेश गोयल झोरड़ ने भाजपा के सुनील गर्ग टीशू को हराकर जीत हासिल की थी। वह वर्तमान में नगर पालिका के प्रधान हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका कार्यालय में मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी एसडीएम मोहित कुमार महराना की देखरेख में ईवीएम मशीन के माध्यम से चुनाव करवाए गए। चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। चुनाव अधिकारी एसडीएम मोहित कुमार महराना ने बताया कि चुनाव को लेकर प्रधान व सभी पार्षदों को एजेंडा समय पर भेजा गया था। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न हुआ।
चुनाव में नगरपालिका प्रधान व शहर के 16 वार्डों के पार्षदों ने भाग लिया। चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 10 के उम्मीदवार सिकंदर बाहिया को 13 मत मिले। जबकि वार्ड नंबर 15 के हरविंदर सिंह को 4 मत प्राप्त हुए। नगरपालिका प्रधान महेश झोरड़ के अलावा वार्ड नंबर 1 से मंगत नागर, वार्ड नंबर 2 से ज्योति रानी, वार्ड नंबर 3 से पूजा रानी, वार्ड नंबर 4 से सुनील बुमरा, वार्ड नंबर 5 से किरणदीप कौर, वार्ड नंबर 6 से अमन जैन, वार्ड नंबर 7 से ज्योति, वार्ड नंबर 8 से मधु गोयल, वार्ड नंबर 9 से दिनेश सिंगला, वार्ड नंबर 10 से सिकंदर बाहिया, वार्ड नंबर 11 से सुभाष शर्मा, वार्ड नंबर 12 से अमनदीप कौर, वार्ड नंबर 13 से नितिन गर्ग, वार्ड नंबर 14 से भावना शर्मा, वार्ड नंबर 15 से हरविंदर सिंह, वार्ड नंबर 16 से सुखविंदर सिंह पार्षद मौजूद रहे।

तीन पार्षदों ने भरा था नामांकन पत्र, एक ने लिया वापिस

चुनाव प्रक्रिया के दौरान वार्ड नंबर 9 से दिनेश सिंगला, वार्ड नंबर 10 से सिकंदर बाहिया और वार्ड नंबर 15 से हरविंदर सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। बाद में सिकंदर बाहिया के पक्ष में आपसी सहमति होने के चलते दिनेश सिंगला ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया था।
उप प्रधान बनने पर जताया आभार

उप प्रधान चुने जाने के बाद सिकंदर बाहिया ने कहा कि वह शहर के समग्र विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह सब को साथ लेकर काम करेंगे और नगरपालिका की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाएंगे। वहीं, भाजपा प्रत्याशी हरविंदर सिंह ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए परिणाम स्वीकार किया और कहा कि वे जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस-भाजपा में रही कशमकश जारी
चुनाव के दौरान नगरपालिका कार्यालय में कांग्रेस की तरफ से विधायक शीशपाल केहरवाला और प्रधान महेश झोरड़ लगातार मोर्चा संभाले हुए थे। जबकि भाजपा के मंडलाध्यक्ष लवली गर्ग, सीएम विंडो मनोनीत सदस्य एडवोकेट घनश्याम शर्मा, सुनील गर्ग टीशू, संजय गाबा मौजूद रहे। चुनाव के दौरान कई घंटों तक कांग्रेस व भाजपा में कशमकश जारी रही। लेकिन आखिरकार कांग्रेस ने अपने सभी पार्षदों को एकजुट करके जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें