फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीआईए ऐलनाबाद ने 5 ग्राम हेरोइन संग युवक दबोचा

Sat, 07 Nov 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन







सिरसा। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने एक युवक को 5 ग्राम 94 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। युवक की पहचान जसवंत कुमार के रूप में हुई है। वह वार्ड नंबर एक ऐलनाबाद सिरसा का रहने वाला है।
पुलिस प्रवक्ता राजपाल ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की एक टीम शुक्रवार को तलवाड़ा रोड ऐलनाबाद क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को उस पर शक हुआ। टीम ने युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 ग्राम 94 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने जसवंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें