फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, झुलसने के मरीजों के उपचार के लिए तीन चिकित्सकों की ड्यूटी

Sat, 07 Nov 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। दिवाली के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहेगा। पटाखों से झुलसने और अन्य आपातकालीन स्वास्थ्य स्थितियों से निपटने की तैयारी है। नागरिक अस्पताल में त्योहार के मद्देनजर विशेष चिकित्सा व्यवस्था की गई है।
झुलसने के मरीजों को तत्काल उपचार देने के लिए तीन चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। आपातकालीन विभाग में अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। इसका उद्देश्य मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा दिलाना है। दिवाली पर पटाखे चलाने से जलने और झुलसने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

प्रदूषण से सांस संबंधी परेशानी वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने उपचार संबंधी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अस्पताल के बर्न वार्ड में चार बेड की व्यवस्था है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर क्षमता तत्काल बढ़ाई जाएगी।
आपातकालीन विभाग में विशेष व्यवस्था
दिवाली के दौरान अस्पताल के आपातकालीन विभाग में विशेष ड्यूटी रोस्टर तैयार है। झुलसने के मामलों के लिए तीन चिकित्सक तैनात किए गए हैं। किसी भी मरीज के अस्पताल पहुंचने पर तत्काल उपचार मिलेगा। सांस संबंधी परेशानी वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन, जरूरी दवाइयां और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

बर्न वार्ड की क्षमता बढ़ाने की तैयारी
जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके दहिया ने जानकारी दी। बर्न वार्ड में चार बेड उपलब्ध रखे गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की तैयारी भी रखी है। दिवाली पर झुलसने के मामलों में वृद्धि होने पर उपचार सुविधाओं का विस्तार होगा। चिकित्सकों और स्टाफ की तैनाती का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रखना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें