संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर की हरी विष्णु कॉलोनी में एक मकान से चोर 50 हजार रुपये सहित आभूषण व मोबाइल चोरी कर ले गए। पुलिस के पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में ललित कुमार ने बताया कि उसके पिता विनोद कुमार काफी समय से बीमार चल रहे हैं। 14 फरवरी 2025 को वह अपने पिता को दवा दिलवाने के लिए अस्पताल में गया था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने पीछे से मकान में घुसकर अलमारी से 50 हजार रुपये, सोने की दो बाली, सोने की चेन व लोकेट, चांदी की पाजेब, तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए। कुछ देर बाद वे घर आए तो घटना का पता चला। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। सामान संभाला तो उपरोक्त सामान गायब था।
उन्होंने अपने स्तर पर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।