फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से बढ़ने लगे कोरोना संक्रमण के मामले, प्रबंधों में जुटा स्वास्थ्य विभाग, बेडों की संख्या बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बनाए आइसोलेशन वार्ड में संक्रिमत मरीजों को ले जाने के लिए बनाया गया अलग से रास - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट करने और अधिक बीमार मरीजों को अस्पतालों में भर्ती करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। हर रोज बढ़ रहे आंकड़ों को देखते हुए विभाग ने अब आइसोलेशन वार्डों में बेडों की संख्या बढ़ानी भी शुरू कर दी है। वहीं रविवार को जिले में कुल 93 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि बीते 11 दिनों में अब तक कुल 685 मरीज कोरोना संक्रमित हुए है और पांच मरीज संक्रमण से अपनी जान गवा चुके है।
विज्ञापन

रविवार को सिरसा के भगत सिंह नगर, गोबिंद नगर, भारत नगर, सीडीएलयू, हिसार रोड, रेलवे कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कीर्तिनगर, एमसी कॉलोनी, प्रेमनगर, संजय कॉलोनी, द्वारका पुरी, बांसल कॉलोनी में एक-एक, अग्रसेन कॉलोनी, जीटीएम कॉलोनी, पुलिस लाइन में दो-दो, मेला ग्राउंड स्कूल में चार, हुडा सेक्टर में छह, अजय विहार में तीन, जिला जेल में दो, डबवाली में आठ, कालांवाली में छह, ओढ़ा में दो, नाथूसरी चोपटा में 10, माधोसिघाणा में छह, रानियां में पांच, चौटाला में 11, बड़ागुढ़ा में एक सहित कुल 93 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में अब कुल 543 मरीज सक्रिय है। जबकि कोरोना संक्रमण के कारण 122 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
सरकारी और निजी अस्पतालों में बढ़ाई जा रही बेडों की संख्या : जिले में हर रोज कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तेजी से बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने टीमों को सक्रिय कर दिया है। वहीं बेडों की संख्या भी अस्पताल में बढ़ानी शुरू कर दी है। जिला नागरिक अस्पताल में अब कुल 35 बेडों की सुविधा है जबकि शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम स्थित फैसिलिटी सेंटर में 50 मरीजों के रहने की व्यवस्था है। वहीं सिरसा के पांच निजी अस्पतालों में भी कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। ऐसे में मरीजों की संख्या बढ़ती है तो विभाग ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों का चयन भी कर दिया है और उन केंद्रों को आइसोलेशन वार्ड में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में शिफ्ट किया डेरा अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड : कोरोना काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेरा अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था लेकिन अब डेरा अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड को भी सिरसा के नागरिक अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इसमें कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल की अंतिम मंजिल पर रखा जा रहा है। विभाग की ओर से अस्पताल में मरीजों को ले जाने और लाने के लिए रास्ता भी अलग से बनाया गया है। ताकि कोई भी अन्य सदस्य संक्रमितों के संपर्क में न आ सके ।
अस्पतालों में भर्ती है 41 कोरोना संक्रमित मरीज : जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों में अब कुल 41 मरीजों का इलाज चल रहा है। विभाग की ओर से अब तक कुल 278213 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। जिनमें से 9062 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में अब कुल 543 मरीज सक्रिय है। जबकि 1182 लोगों के सैंपलों का परिणाम आना शेष है।
कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को देखते हुए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। होम आइसोलेट मरीजों की समय समय पर जांच की जा रही है। इनमें से अगर कोई मरीज अधिक बीमार मिलता है तो उन्हें अस्पताल में दाखिल किया जा रहा है। इमरजेंसी होने पर मरीजों को अग्रोहा मेडिकल में भेजा जा रहा है। -डॉ. वीरेश भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें