संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौटाला में बिजली कार्यालय के बाहर प्रर्दशन कर गेट पर ताला लगाने को लेकर बिजली विभाग के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने 15 किसानों पर मामला दर्ज कर लिया है।
वीरवार को गांव चौटाला और आसपास के करीब 15 किसानों ने बिजली से संबंधित समस्याओं को लेकर बिजली घर के गेट पर ताला जड़ दिया था। बिजली निगम के प्रदीप बाना उपमंडल अधिकारी ने बताया कि राकेश फगोडिया तथा उसके साथ कुछ लोगो के द्वारा उपमंडल कार्यालय चौटाला के मुख्य गेट को ताला लगाकर सरकारी कार्य में बाधा डालने का काम किया है। कर्मचारियों को दफ्तर में बंधक बना लिया गया। कर्मचारियों के द्वारा कारण पूछे जाने पर उन लोगों ने हाथापाई और गाली गलौज किया गया। इसके बाद उपमंडल अधिकारी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया तथा कार्यालय के अंदर धरना लगाया। इसके बाद कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ छेड़खानी की। इसको लेकर उपमंडल अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने राकेश फगोड़िया, संदीप बिश्नोई, डाॅ. राकेश बिश्नोई, लखपत बिश्नोई और अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बिजली निगम के लोगों के दबाव में मेरे रहित 15 किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हमारा दोष यह है कि संघर्ष के दम पर अबूबशहर गांव निवासी किसान लखपत बिश्नोई के नलकूप पर ट्रांसफार्मर रखवाया है। बिजली निगम के द्वारा आमजन के साथ लगातार की जा रही लूट के खिलाफ हम लड़ रहे हैं। - राकेश फगेड़िया, किसान नेता।