फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फर्जी मार्कशीट जाने करने का मामला, पुलिस ने आरोपी विकास को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विकास शर्मा।
विज्ञापन
सिरसा। आर्थिक अपराध शाखा सिरसा ने सोमवार को फर्जी प्रमाणपत्र जारी करके लाखों रुपये की ठगी करने वाले मामले में मकान नंबर 126, सेक्टर 10 ए, वसुंधरा गाजियाबाद निवासी आरोपी विकास शर्मा को गिरफ्तार किया है। आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि कृष्ण कुमार सचिव हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की शिकायत पर 30 सितंबर 2022 को पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में आरोपी गांव भंभूर निवासी सुखविंदर सिंह व हरि विष्णु काॅलोनी निवासी सीता राम को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच अधिकारी अभय राम ने बताया कि आरोपी विकास शर्मा ग्रामीण मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान, लक्ष्मी नगर दिल्ली में महासचिव के पद पर कार्यरत था। उसने सिरसा स्थित श्री सांई इंस्टीट्यूट के संचालक सीताराम के साथ मिलकर बिना शिक्षा विभाग की अनुमति के करीब 45 फर्जी अंक तालिकाएं जारी की थी।
इन अंक तालिकाओं पर परीक्षा नियंत्रक फरीद अहमद सेफी के डिजिटल हस्ताक्षर किए गए, जबकि फरीद अहमद जुलाई 2014 में आरआईओएस दिल्ली से त्यागपत्र दे चुके थे। जांच में यह भी सामने आया कि ग्रामीण मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की ओर से कुछ अंक तालिकाओं पर छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल रायपुर बोर्ड से मान्यता होने का उल्लेख किया गया है, जबकि उक्त मान्यता वर्ष 2013 में ही रद्द कर दी गई थी। मंगलवार दोपहर पुलिस ने आरोपी विकास शर्मा को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें