फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चेयरमैन के दस्तावेज जांच में देरी, चुनाव आयोग ने भेजा तीसरा पत्र

Tue, 24 Nov 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
- अब एसडीएम ने कार्यकारी अधिकारी को दस्तावेज उपलब्ध करवाने को भेजा पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप के शैक्षणिक दस्तावेज की जांच में देरी हो रही है। राज्य चुनाव आयोग इस मामले में लगातार स्मरण पत्र भेज रहा है। रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम राजेंद्र सिंह पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं।
चुनाव आयोग का तीसरा पत्र मिलने के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी ने चेयरमैन से जुड़े सभी दस्तावेज कार्यालय में भेजने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन और अधिकारियों के खिलाफ के कारण दस्तावेज अभी तक सौंपे नहीं गए हैं।
विज्ञापन

एक माह में पूरी होने वाली जांच को डेढ़ माह से अधिक समय हो गया है। हालांकि, अब तक कोई परिणाम सामने नहीं आया है। कार्यकारी अधिकारी को 17 नवंबर को एक पत्र जारी किया गया था।
इस पत्र में चेयरमैन शांति स्वरूप पुत्र बन्सी लाल द्वारा चुनाव के समय लगाए गए दस्तावेज की प्रतियां मांगी गई थीं। साथ ही प्रमाण पत्रों के नंबर सहित रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने को कहा गया था।
चुनाव के समय सरकार या चुनाव आयोग द्वारा जारी अध्यादेशों और नियमों की सत्यापित प्रतियां भी मांगी गई थीं।
दस्तावेज की स्थिति
कार्यकारी अधिकारी ने चुनाव के समय लगाए गए प्रमाण पत्रों की प्रतियां उपलब्ध करा दी हैं लेकिन सरकार या चुनाव आयोग द्वारा जारी नियमों और शर्तों की सत्यापित प्रतियां अभी तक नहीं भेजी गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी ने कार्यकारी अधिकारी से इन शेष दस्तावेज को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए कहा है। यह जांच एक माह में पूरी होनी थी लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के स्मरण पत्र
राज्य चुनाव आयोग ने 6 अक्तूबर को पहला पत्र भेजा था। इसके बाद उपायुक्त ने मामले की जांच एसडीएम राजेंद्र सिंह को सौंप दी थी। अक्तूबर माह में दो बार स्मरण पत्र जारी किए गए थे। 31 अक्तूबर तक जांच रिपोर्ट नहीं भेजी गई जिसके बाद तीसरा स्मरण पत्र आया। इसी के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को अब पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें