फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किराये पर कार लाकर छह लाख में बेची, दिल्ली पुलिस कार लेने आई तो हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पुरानी स्विफ्ट कार खरीदने के चक्कर में एक व्यक्ति छह लाख रुपये की धोखाधड़ी का शिकार हो गया। आरोपी ने दिल्ली के व्यक्ति से गाड़ी पर किराये पर पीड़ित को बेच दी। रानियां थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, रानियां के वार्ड 10 निवासी रणजीत सिंह बढ़ई का काम करता है। रणजीत ने बताया कि रानियां के वार्ड 13 निवासी साहिल गाबा उसका जानकार है। गाबा ने उसे कहा कि वह गाड़ी खरीद बेच का काम करता है और दिल्ली से काफी सस्ती गाड़ियां लेकर बेचता है। साहिल ने रणजीत से कहा कि उसके पास एक 2022 माॅडल स्विफट कार आई हुई है, जिसकी कीमत 6 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल ने रणजीत से कहा कि वह उसकी पुरानी कार को अच्छे दाम पर बेच देगा। इसके बाद उसने साहिल को अपनी पुरानी गाड़ी दे दी। साहिल ने भी उसे स्विफ्ट कार लाकर दी और कहने लगा कि कार के सारे कागजात 20 दिन में लाकर दे देगा। रणजीत का कहना है कि उसने काफी दिनों बाद कार के कागजात मांगे, लेकिन साहिल ने कागजात नहीं लाकर दिए। 24 अक्तूबर 2024 को न्यू अशोक नगर दिल्ली पुलिस के अधिकारी रणजीत के पास आए। उन्होंने उसे बताया कि जो कार उसके पास है, वह संतोष सिंह निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली की है। साहिल गाबा ने ये कार संतोष सिंह से किराये पर ली थी, लेकिन नहीं लौटाई। इसके बाद रणजीत को धोखाधड़ी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें