फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

Wed, 29 Jan 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में विद्यार्थियों को जानकारी देते डॉ. सिंगला।
विज्ञापन
ओढां। माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओढां में कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर काउंसलर के रूप में लेखक एवं प्रोफेसर डॉ. आरके सिंगला ने अपने अनुभव साझा करते हुए विभिन्न कॅरिअर चुनाव के बारे में बताया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कौशल, रुचि, व्यक्तित्व एवं अन्य पहलुओं का आकलन करना रहा।
विज्ञापन

डॉ. आरके सिंगला ने कहा कि सकारात्मक सोच से भाग्य में लिखा भी बदला जा सकता है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं वाक कौशल जरूरी है। उन्होंने कहा कि वाक कौशल को श्रेष्ठ बनाने के लिए स्वनिर्मित शब्दकोश तैयार करें। इसके प्रयोग से ही विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। अच्छे वाक कौशल व आत्मविश्वास से रचनात्मकता स्वत: ही आ जाती है। संस्थान की निदेशिका डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने डॉ. आरके सिंगला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सही समय पर की गई कॅरिअर काउंसलिंग विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी होती है। इससे विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकता है।


पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में शर्मिला और अमनजीत अव्वल

ओढां। माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय में विज्ञान विभाग की ओर से पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राध्यापिकाओं ने सुंदर पोस्टर बनाए। इनमें से बीएससी की छात्रा शर्मिला, अमनजीत प्रथम, लीजा, अर्चना द्वितीय, ऊषा और पूजा तृतीय रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन विज्ञान विभाग की प्रवक्ता मोनिका ने किया। डॉ. मोनिका गिल और प्रभदीप कौर निर्णायक रहीं। संस्थान की एमडी डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने कहा कि प्रतियोगिताएं हमारे मानसिक एवं शारीरिक विकास को गति प्रदान करतीं हैं। इसलिए शिक्षा के साथ ही सहगामी प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए। प्राचार्या डॉ. अभिलाषा शर्मा ने भी छात्राओं का बढ़ाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें