फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वाहन की टक्कर से कार चालक की मौत

Sun, 16 Feb 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव माधोसिघाना रोड पर ढाणी कालुवाली के पास शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से कीटनाशक व्यापारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई गांव केसुपुरा निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह दो भाई है और दोनों शादीशुदा हैं। वह अपने बड़े भाई हरदीप सिंह उर्फ बबली के साथ गांव मल्लेकां में पेस्टीसाइड की दुकान करता है। उसका बड़ा भाई गांव मीरपुर में परिवार सहित शादी में गया हुआ था। इस दौरान शादी के बाद हरदीप सिंह के बच्चे किसी अन्य वाहन में गांव केशुपुरा आ गए। हरदीप कार से उन्हें लेने के लिए रात साढ़े सात बजे गांव केशुपुरा आ रहा था।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भाई कुलदीप के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें