फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मोड़ पर पेड़ से टकराकर खेत में गिरी कार, पूर्व सरपंच घायल

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार।
विज्ञापन
ओढां। गांव नुहियांवाली में राजपुरा रोड के तीखे मोड़ पर एक कार पेड़ से टकराकर खेत में जा गिरी। हादसे में कार चालक गांव खजूरी जाट्टी निवासी पूर्व सरपंच पृथ्वी मांझू घायल हो गए। लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पूर्व सरपंच पृथ्वी मांझू कार में सवार होकर गांव राजपुरा की तरफ से आ रहा था। रास्ते में नुहियांवाली में राजपुरा माइनर के पुल के पास तीखे मोड पर वह कार से संतुलन खो बैठे। इसके चलते कार पेड़ से टकराकर नीचे खेत में जा गिरी। शोर सुनकर आस-पड़ोस के खेतोें व ढाणियों से लोगों ने मौके पर पहुंचे और घायल को कार से बाहर निकालते हुए डायल 112 पुलिस को सूचना दी। घायल को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। इस दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें