फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नीलगाय को बचाने के प्रयास में पेड़ों से टकराकर पलटी बारातियों की कार, छह घायल

Thu, 26 Nov 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली।
विज्ञापन

उपमंडल के गांव गोरीवाला के समीप वीरवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में बारातियों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की बैटरी उछलकर करीब 50 फीट दूर जा गिरी। दुर्घटना में कार सवार पांच महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि सभी को मामूली चोटें आईं और। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल महिला को डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के नोहर से एक बारात पंजाब के गिद्दड़बाहा के लिए रवाना हुई थी। बरात में एक कार में दूल्हे का भाई परिवार की पांच महिलाओं के साथ जा रहा था। वीरवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब उनकी कार स्टेट हाईवे नंबर-32 पर गांव चक चालू और गोरीवाला के बीच स्थित ग्रीन होटल के पास पहुंची तो अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई।
विज्ञापन

नीलगाय को बचाने के लिए कार चालक ने गाड़ी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार सड़क किनारे लगे पेड़ों से जा टकराई और उछलकर सड़क के बीच में पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी बैटरी निकलकर करीब 50 फीट दूर जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कार में सवार लोगों को बाहर निकालने में मदद की। दुर्घटना में पांच महिलाओं और एक युवक को हलकी चोटें आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें