कालांवाली में मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करते ड्रग कंट्रोलर व थाना प्रभारी। संवाद
कालांवाली। थाना कालांवाली पुलिस ने सोमवार को ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर केशव वशिष्ठ के साथ एक मेडिकल स्टोर से गांव देसूमलकाना से नशे के वैकल्पिक तौर पर प्रयोग होने वाले 37 कैप्सूल बरामद किए। इस पर देसूमलकाना निवासी हैरी मेडिकोज के संचालक प्रगट सिंह को नोटिस दिया गया है। मेडिकल स्टोर संचालक का लाइसेंस रद्द करवाने की सिफारिश की जाएगी।
जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मेडिकल नशे की खरीद फरोख्त के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए उन्होंने अपनी टीम के साथ सूचना के आधार पर गांव देसूमलकाना में कार्रवाई की। यहां हैरी मेडीकोज पर छापामारी के दौरान नशे में प्रयुक्त किए जाने वाले कैप्सूल पाए गए। इस पर मेडिकल स्टोर संचालक से लाइसेंस व परमिट मांगा गया तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका।
उन्होंने ने बताया कि मेडिकल स्टोर की आड में दवाओं की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। संवाद