फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मम्मड़ नहर में कटाव से 350 एकड़ गेहूं की फसल में पानी घुसा

Sun, 15 Nov 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नहर में कटाव का दृश्य व खेतों की ओर जाता पानी।
विज्ञापन
फोटो 38
विज्ञापन


गांव दौलतपुर खेडा से बडागुढ़ा के बीच कटी नहर
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। गांव दौलतपुर खेडा से बडागुढ़ा के बीच शनिवार अलसुबह मम्मड़ नहर की पटरी में कटाव आ गया। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया। करीब 350 एकड़ में बिजाई की गई गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है।
किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नहर में बार-बार कटाव आने से उन्हें लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसान सुभाष कुमार, रामस्वरूप, गुरताज सिंह, रसविंदर सिंह और दीप सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही गेहूं की बिजाई की थी।
विज्ञापन

वे फसल में पहला पानी लगाने की तैयारी कर रहे थे। किसानों का आरोप है कि नहर की सफाई के बाद गाद और मिट्टी पटरी पर ही डाल दी जाती है। इससे पटरी कमजोर होकर चूहों के बिल बनने से टूट जाती है।
विज्ञापन

विभाग ने शुरू किया काम
कनिष्ठ अभियंता धीरज धालीवाल ने बताया कि नहर में कटाव से करीब 350 एकड़ फसल में पानी भर गया था। उन्हें इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि कटाव वाली जगह पर एक पुराना वृक्ष था। उसकी जड़ें फैलने के कारण जमीन कमजोर हो गई थी जिससे पटरी में कटाव आया। सुबह करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिलने पर विभाग ने दो जेसीबी, एक लोडर और पोकलेन मशीन मौके पर लगाईं। कटाव को बांधकर नहर को जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें