सिरसा। सरकार की ओर से करवाए गए प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे के बाद वितरित किए गए मूल्यांकन नोटिस को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक ओर शहरवासी इस सर्वे को रद्द करवाने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अब नगर परिषद ने मूल्यांकन नोटिस को ठीक करवाने के लिए व्यापक स्तर पर काम शुरू कर दिया है।
मंगलवार को शहर में पांच स्थानों पर शिविर लगाए गए और मूल्यांकन नोटिस में गलतियां को ठीक करवाया गया। इस दौरान नगर परिषद की आयुक्त नेहा सिंह ने भी निरीक्षण किया और निर्देश भी दिए। प्रॉपर्टी टैक्स नगर परिषद वसूल करती है। सरकार की ओर से नए सिरे से प्रॉपर्टी सर्वे करवाया गया है ताकि नए सिरे से टैक्स निर्धारित किया जा सके। लेकिन मूल्यांकन नोटिस को लेकर शहरवासी विरोध में उतर आए हैं। गलतियां होने के कारण शहरवासी इस सर्वे को रद्द करने की मांग करने लगे हैं। हालांकि अभी तक नगर परिषद कार्यालय कैंपस में ही शहरवासियों के मूल्यांकन नोटिस ठीक करवाने का काम चल रहा था। अब नप अधिकारियों ने आदेश दिए हैं कि शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में जाकर सर्वे कंपनी के कर्मचारी जाकर शिविर आयोजित कर नोटिस की त्रुटियां ठीक करेंगे।
पांच कॉलोनियों में लगाए शिविर, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
सर्वे कंपनी याशी की ओर से मंगलवार को 5 कॉलोनियों में शिविर लगाए गए। याशी कंपनी के सुपरवाइजर जसवंत सिंह ने बताया कि वार्ड 1 स्थित रविदास धर्मशाला, वार्ड 2 स्थित सैनी धर्मशाला, वार्ड 3 स्थित हुडा चौक, वार्ड 4 में खैरपुर के गुरुद्वारा और वार्ड 5 में स्थित दुर्गा मंदिर में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त नेहा सिंह ने सभी स्थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आए लोगों से भी बातचीत की और समस्या पूछी। साथ ही एजेंसी के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जो भी गलतियां हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से सुधार दिया जाए।
अब तक आए ऑब्जेक्शन
स्थान आपत्ति संख्या
ऐलनाबाद 1516
कालांवाली 857
डबवाली 847
रानियां 1502
सिरसा 3926
सर्वे नोटिस का विरोध शुरू, आज शहर में रोष मार्च निकालेंगे लोग
प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर किए गए सर्वे का विरोध शुरू हो गया है। रविवार को शहर के नेहरू पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान शहरवासियों की ओर से भारी विरोध किया और आगामी संघर्ष की रणनीति भी तैयार की गई। नेहरू पार्क में आयोजित बैठक के दौरान शहरवासियों ने इस पर रोष जताया और कहा कि इसमें खामियां सामने आ रही है। दूसरी ओर अब बुधवार को हुडा सेक्टरवासी एकत्र होंगे। सिरसा विकास मिशन के बैनर तले एकत्र होकर सेक्टरवासी डीसी कार्यालय तक रोष मार्च निकालेंगे। बुधवार को सुबह शहीद भगत सिंह स्टेडियम में एकत्र होकर रोष मार्च शुरू करेंगे और लघु सचिवालय तक पहुंचेंगे। इसका नेतृत्व हुडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजपाल सिंह करेंगे।
प्रॉपर्टी टैक्स मूल्यांकन नोटिस ठीक करवाने के लिए आयोजित शिविर का निरीक्षण करती डीएमसी नेहा सिं- फोटो : Sirsa