फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बस रूट विवाद सुलझा, अब बचेर तक चलेगी

Tue, 10 Feb 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्जन चाहिए
विज्ञापन

गांव सुखेराखेड़ा निवासी तोता राम ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाई थी
5 फरवरी को खबर प्रकाशित की गई थी।
फोटो- 19
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली से बचेर गांव के बीच लंबे समय से चला आ रहा बस रूट विवाद आखिरकार सुलझ गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की सीएम विंडो पर दर्ज शिकायत के बाद परिवहन विभाग ने मामले में संज्ञान लिया। इसके परिणामस्वरूप निजी बस संचालक ने निर्धारित रूट पर बस संचालन करने पर सहमति जताई है। अब डबवाली से चलने वाली निजी मिनी बस बचेर गांव तक नियमित रूप से पहुंचेगी। इस निर्णय से क्षेत्र के ग्रामीणों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। अब उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
सोमवार को आरटीए कार्यालय में आयोजित बैठक में बस ऑपरेटर ने लिखित रूप से स्वीकार किया कि वह निर्धारित समय पर और पूरे रूट, यानी बचेर गांव तक, बस का संचालन करेगा। ग्राम पंचायत बचेर और कालुआना की सहमति के बाद शिकायतकर्ता तोता राम ने भी समाधान पर संतोष जताया।
विज्ञापन

गांव सुखेराखेड़ा निवासी तोता राम ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि डबवाली से बचेर जाने वाली दीवान खेड़ा कोऑपरेटिव सोसायटी की मिनी बस अपने रूट परमिट का पालन नहीं कर रही है। लगभग 50 किलोमीटर लंबे इस रूट पर बस केवल गंगा गांव तक ही सीमित रहती थी, जबकि आगे के गांव कालुआना और बचेर तक नहीं जाती थी। इससे ग्रामीणों, विशेषकर विद्यार्थियों को रोजाना आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि बस चालक सुखेराखेड़ा से अबूबशहर जाते समय मुख्य सड़क का उपयोग न कर राजस्थान नहर की पटरी से बस निकालता था। इतना ही नहीं, बस को 15 साल पुराने जर्जर घोषित पुल से भी गुजारा जा रहा था, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ था। शिकायत मिलने के बाद प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण सिरसा ने मामले की जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें