फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा से खाटू श्याम धाम के लिए सीधी बस सेवा शुरू

Thu, 01 Oct 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। नया समान्य बस अड्डा सिरसा। संवाद
विज्ञापन
बस अड्डे से चलकर 8 स्थानों से होते हुए रात 8 बजे पहुंचती है खाटू धाम
विज्ञापन



फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा रोडवेज ने सिरसा डिपो से श्री खाटू श्याम धाम, राजस्थान के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। इससे श्रद्धालुओं को अब रास्ते में बसें बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सेवा सिरसा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगी।
रोडवेज की बस प्रतिदिन सुबह साढ़े 11 बजे सिरसा बस स्टैंड से रवाना होगी। यह बस फतेहाबाद, हिसार, सिवानी, राजगढ़, चूरू, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ और सीकर होते हुए खाटू श्याम धाम पहुंचेंगी।
विज्ञापन

सीधी बस सेवा से यात्रियों को अलग-अलग स्थानों पर बस बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। पहले सिरसा से खाटू श्याम धाम तक कोई सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं थी। श्रद्धालुओं को खाटू श्याम धाम पहुंचने के लिए कई साधनों का सहारा लेना पड़ता था।
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगी सुविधा
काफी संख्या में श्रद्धालु सिरसा से कोटा एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से रींगस पहुंचते थे। इसके बाद उन्हें निजी बस या निजी वाहन के जरिये खाटू श्याम धाम जाना पड़ता था। इस दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को विशेष परेशानी होती थी। सिरसा डिपो के यातायात प्रबंधक रतन लाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह सीधी बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि बस निर्धारित मार्ग से होते हुए रात करीब आठ बजे खाटू श्याम धाम पहुंचती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें