फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घर में लगाई सेंध, परिवार सोता रहा, चोर ले उड़े 15 तोले सोना और नकदी

Sat, 26 Apr 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ा गया संदूक का ताला। संवाद ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढ़ां। गांव ओढ़ां में शुक्रवार रात्रि चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि जिस कमरे में चोरी हुई, उसी घर के अन्य कमरों में परिवार के लोग सोए हुए थे, लेकिन चोरों ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी। घटना की सूचना मिलने पर ओढ़ां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मकान मालिक पवन कुमार ने बताया कि वह ओढ़ां अनाज मंडी में गेहूं खरीद का कार्य करता है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह मंडी से घर लौटकर सो गया था। परिवार के अन्य सदस्य भी एक कमरे और बाहर के हिस्से में सो रहे थे, जबकि एक कमरा ताला लगाकर बंद किया गया था। शनिवार सुबह जब उसकी पत्नी मनीषा जागी, तो देखा कि बंद कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर अलमारी और संदूक का सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पवन कुमार के अनुसार, चोर रात करीब 1 बजे के आसपास खेत की ओर से दीवार फांदकर घर की अंदर दाखिल हुए और खिड़की तोड़कर भीतर घुस आए। इसके बाद चोरों ने राड़ (लोहे की छड़) की मदद से बंद कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी व संदूक से आभूषण व नकदी चोरी कर ली। पवन ने बताया कि चोर करीब 15 तोले सोना और 40 हजार रुपये नकद लेकर भाग गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। घटना के बाद सीन ऑफ क्राइम व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें