फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट, शिवा व माइकल की सहायता से पुलिस की 10 टीमों ने चलाया सर्च अभियान

विज्ञापन
सर्च अभियान के दौरान मौजूद टीम सदस्य। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस के इस काम में बुलेट, शिवा और माइकल मदद कर रहे हैं। रविवार को डीएसपी कुलदीप सिंह बैनीवाल के नेतृत्व में डबवाली के 21 वार्डों में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान 6 थानों की 10 पुलिस की टीमों ने करीब 489 घरों की तलाशी ली।
डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस अभियान में शहर डबवाली, सदर डबवाली, एंटी नारकोटिक्स सेल डबवाली, बड़ागुढा, ओढां व हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो की पुलिस टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नशीले पदार्थों को खत्म करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। सर्च अभियान के दौरान पुलिस को ऐसा कुछ संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी व आपराधिक गतिविधियों में शामिल संलिप्त पाए गए उन लोगों के घरों पर रेड करके तलाशी ली गई।
विज्ञापन

कौन है बुलेट, शिवा और माइकल
नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के कुत्ते पुलिस के खास मददगार बने हैं। इन कुत्तों की सुंघने की क्षमता इतनी तीव्र है कि अफीम, चूरापोस्त, डोडापोस्त, शराब ही नहीं बल्कि हेरोइन व स्मैक जैसे नशों को भी आसानी से पकड़ लेते हैं। एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम जहां कहीं भी जाती है या ऐसे अभियान चलाती है तब इन कुत्तों की मदद ली जाती है।
---------
नुक्कड़ सभाएं कर युवाओं को कर रहे जागरूक
डीएसपी कुलदीप सिंह बैनीवाल ने बताया कि लोगों को नशा मुक्त व अपराध मुक्त करने के लिए बैठक व नुक्कड़ सभाएं कर उनको नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके अलावा लोगों विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हैं।
विज्ञापन

बाहर से आने वालों का करवाए पुलिस सत्यापन
डीएसपी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य है विभिन्न प्रकार का नशे बेचने वालों तथा आपराधिक किस्म के लोगों पर शिकंजा कसना और उन पर पैनी नजर रखना है। उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर से आकर यहां से काम कर रहे हैं उन पर नजर रखें और उनकी पुलिस वेरिफिकेशन करवाकर ही उन्हें काम पर रखें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की आपराधिक वारदात की पुनरावृत्ति न होने पाए।

सर्च अभियान के दौरान मौजूद टीम। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें