फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भाखड़ा नहर में मिले महिला-पुरुष के शव, आपस में बंधे थे पैर

Sun, 29 Oct 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। गांव असीर में गुजरने वाली भाखड़ा नहर में रविवार को महिला व पुरुष के शव बरामद हुए हैं। दोनों के पैर रस्सी से बंधे थे। कालांवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवदाह गृह में रखवा दिया है। इसके साथ ही सूचना दूसरे थाना और चौकियाें को दे दी है ताकि मृतकों की पहचान हो पाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर के समय लोगों ने नहर में उतराते दो शव देखे। ग्रामीणों ने तुंरत कालांवाली पुलिस को सूचना दी। शव महिला और पुरुष के थे। शव गली-सड़ी अवस्था में थे और दोनों के पैर आपस में बंधे हुए थे। पुलिस के अनुसार महिला व पुरुष की आयु लगभग 30 साल है। महिला ने जींस टाप पहना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें