फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान बड़ा ही उत्तम एवं पुण्य का कार्य : निकिता खट्टर

विज्ञापन
क्तदान ​शिविर रक्तदान करते हुए रक्तदानी।
विज्ञापन
डबवाली। युवा रक्तदान सोसायटी एवं अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित 134 वें विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ डबवाली की पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने किया। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत अच्छा पुण्य का कार्य है, क्योंकि रक्तदान करने वाले व्यक्ति को रक्त देने से कई बीमारियों से राहत मिलती है।
विज्ञापन

रक्त देने से मनुष्य के शरीर में रक्त संचार ठीक रहता है अन्यथा रक्त न देने से मनुष्य को हृदय रोग एवं रक्तचाप जैसी बीमारियों का शिकार होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज नशा समाज में सबसे भयंकर रूप धारण करता जा रहा है। इसे रोकने के लिए हमें पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। चिकित्सकों की टीम ने 62 यूनिट रक्त प्राप्त किया।
सुरेंद्र सिंगला ने कहा कि यह क्षेत्र रक्तदान के लिए भारत वर्ष में अपनी एक अलग पहचान रखता है। एसपी निकिता खट्टर से रक्तदानियों को प्रशंसा पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार, कार्यकारी अभियंता आरके पूनिया, शाम लाल जिंदल गंगा, सौरभ गर्ग, प्रीतम बांसल, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें