फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आंखों पर पट्टी बांधकर ड्रेन में धकेली गाय

विज्ञापन
ड्रेन में फंसी गाय।
विज्ञापन
चोपटा। गांव जमाल के समीप से गुजरने वाले ड्रेन में एक गाय को आंखों पर पट्टी बांधकर धकेल दिया गया। यह घटना तब सामने आई जब सुबह ग्रामीणों ने ड्रेन में गोवंश को भटकते हुए देखा।
विज्ञापन

गांव जमाल के निवासी प्रेम कुमार, अजय ज्याणी और ओम प्रकाश ने बताया कि सुबह-सुबह जब वे नोहर रोड के पास से गुजरे तो उन्होंने ड्रेन में गाय को तैरते हुए देखा।
करीब से जाकर देखा तो गाय की आंखों पर कपड़े की पट्टी बंधी हुई थी। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने गाय को रात के अंधेरे में जानबूझकर धकेल दिया होगा। गाय को निकालने के लिए ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की। आखिरकार सभी के सहयोग से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद गाय को गांव की महर्षि दयानंद सरस्वती गोशाला समिति के सुपुर्द कर दिया गया। समिति के सदस्य विजय कुमार, जगतपाल और अन्य ग्रामीणों ने आश्वासन दिया कि अब गोवंश की पूरी देखभाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल अमानवीय है बल्कि समाज में संवेदनाओं पर भी सवाल खड़े करती है।
सरपंच प्रतिनिधि समाजसेवी ओमप्रकाश डूडी सहित गांववासियों ने इस कायरतापूर्ण कार्य की कड़ी निंदा की। उनका कहना था कि निर्दोष पशु को इस तरह से जान से मारने की नीयत से ड्रेन में फेंकना बेहद शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई हिमाकत ने करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें