फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिला पार्षद ने नशे के आरोपियों को दिया जवाब तो बोर्ड पर पोत दी कालिख

Thu, 14 May 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पार्षद के बोर्ड पर पौथी गई कालिख। संवाद
विज्ञापन
शहर के वार्ड दो की महिला पार्षद ने नगर परिषद से की शिकायत
विज्ञापन

फोटो - 1,2

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के वार्ड दो की महिला पार्षद चंचल रानी का नशे के आरोपियों को जवाब देना उन्हें नागवार गुजरा। उन्होंने पार्षद के नाम के बोर्ड पर उनके व उनके पति के नाम पर काला पेंट कर दिया। नाम पर कालिख पोतकर असामाजिक तत्वों ने अपनी नाराजगी जताई।
महिला पार्षद का दावा है कि कुछ लोगों को बेहतर काम होना रास नहीं आ रहा है। कुछ नशे के आरोपियों की उन्होंने जमानत के लिए दी जाने वाली शिनाख्त को इन्कार कर दिया था। यही कारण है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके नाम के बोर्ड पर काला पेंट कर दिया है।
विज्ञापन


पार्षद ने बताया कि इस संबंध में नगर परिषद प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर पुलिस को विभाग की ओर से शिकायत देंगे। वहीं, इस संबंध में वह स्वयं भी पुलिस को शिकायत देंगी। शिकायत देने का मकसद केवल यह नहीं है कि उनके नाम के बोर्ड पर कालिख पोती है। ऐसे तत्वों की बढ़ती हिम्मत को रोकना जरूरी है।

वार्ड में चतरगढ़पट्टी, प्रेम नगर व अन्य स्लम एरिया आता है। इस एरिया में नशे को लेकर बड़े स्तर पर गतिविधियां चलती हैं। एक साल से पार्षद स्कूली स्तर को सुधारने, नशे के खिलाफ मुहिम, पेयजल सुविधाओं आदि पर काम कर रही हैं। इतना ही नहीं, गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान कटवाने की कार्रवाई भी पार्षद ने करवाई थी। इस कारण वार्ड के कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की थी।
विज्ञापन


पार्षद चंचल रानी ने बताया कि मंगलवार देर रात को कुछ असामाजिक तत्वों ने बोर्ड पर कालिख पोतने का काम किया था। इसकी सूचना उन्हें 11 बजे के आसपास मिली। उसके बाद उन्होंने इस संबंध में नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत करवाया और उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें