फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: किसानों-मजदूरों की मांगों पर 5 अगस्त को बीकेई करेगी प्रदर्शन

Fri, 31 Jul 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर 5 अगस्त को सिरसा में बीकेई का प्रदर्शन
विज्ञापन

जाट धर्मशाला से डीसी कार्यालय तक निकलेगा मार्च, सरकार को सौंपेंगे मांग-पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भारतीय किसान एकता (बीकेई) 5 अगस्त को किसानों और मजदूरों की विभिन्न राष्ट्रीय एवं स्थानीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगी। संगठन ने इस प्रदर्शन के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने अमर शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर इसकी जानकारी दी।
औलख ने बताया कि बुधवार को होने वाले इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और आमजन शामिल होंगे। सभी किसान और मजदूर सुबह 10:30 बजे जाट धर्मशाला में एकत्रित होंगे। इसके बाद जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को मांग-पत्र सौंपा जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और स्थानीय मांगें उठाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख मांगें
किसान विरोधी कर-मुक्त व्यापार समझौतों को रद्द करने, एमएसपी खरीद गारंटी कानून लागू करने और किसानों-मजदूरों की संपूर्ण कर्ज मुक्ति की मांगें प्रमुख हैं। बिजली संशोधन विधेयक और सीड्स बिल रद्द करने तथा दिल्ली व पंजाब में हुए कथित अत्याचारों का विरोध भी किया जाएगा। सिरसा जिले से जुड़ी समस्याओं में पर्याप्त नहरी पानी, निर्बाध बिजली, खाद की उपलब्धता और समय पर सुविधाएं शामिल हैं। एग्रीकल्चरल ग्रेड यूरिया खाद मामले में आरोपियों पर कार्रवाई और खरीफ-2020 का लंबित मुआवजा जारी करने की मांग भी है। खरीफ 2023, 2024, 2025 के फसल बीमा क्लेम तथा गांव शाहपुरिया व वेदवाला के लंबित मामलों में न्याय की मांग भी उठाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें