संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शनिवार को 18वीं लोकसभा के गठन के लिए घोषणा हो गई है। 7 चरणों में होने वाले चुनावों में हरियाणा में छठे चरण में मतदान होगा। इससे पूर्व सभी दल अपने-अपने प्रत्याशी की गुणा भाग में लगे हैं। हालांकि भाजपा अन्य दलों से आगे रहते हुए डॉ. अशोक तंवर को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। वहीं अन्य दल अभी ऊहापोह की स्थिति में है।
वोटों का गणित देखें तो सिरसा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अशोक तंवर को हराकर 17वीं लोकसभा में पहुंची थी। लेकिन अशोक तंवर अब सत्ताधारी पार्टी के साथ हैं और बीजेपी ने उन्हीं पर दांव खेल दिया है। सिरसा में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। ऐसे में पिछली बार की स्थिति को देखते हुए चुनाव में भाजपा के लिए टोहाना और डबवाली क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने का सबसे ज्यादा दबाव रहेगा। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों का आकलन करने तो डबवाली और टोहाना में कांग्रेस प्रत्याशी हमेशा से कड़ा मुकाबला देते हैं। दोनों जगहों पर विजेताओं के लिए जीत का अंतर आठ से दस हजार के बीच रहता है।
बता दें कि दोनाें हलकों में जननायक जनता पार्टी (जजपा) को भी 9 से 13 प्रतिशत के बीच वोट मिला था। जहां इन दो क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए अपने जीत का मार्जिन बढ़ाना एक चुनौती रहेगा। वहीं फतेहाबाद से 2019 में भाजपा के प्रत्याशी को सवा लाख से ज्यादा वोट मिले थे। इन चुनावों में भी भाजपा के लिए फतेहाबाद से अपने वोट बैंक को कायम रखना बेहद जरूरी है। इसके अलावा सिरसा जिले की बात करें तो पांचों सीटों पर भाजपा का कोई विधायक नहीं है। ऐलनाबाद से इनेलो के अभय सिंह चौटाला तो कालांवाली व डबवाली से कांग्रेस के शीशपाल केहरवाला और अमित सिहाग है। वहीं सिरसा से हलोपा विधायक गोपाल कांडा तो रानियां से चौधरी रणजीत सिंह हैं।
हालांकि चौधरी रणजीत का सरकार में मंत्री होना भाजपा के वोट बैंक को मजबूत करता है। वहीं विधायक गोपाल कांडा भले ही सरकार में न हो। उनका समर्थन भाजपा का बना रहेगा क्योंकि उनके छोटे भाई गोबिंद कांडा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में आते हैं। ऐसे में भाजपा के लिए दोनों कितना वोट बैंक बढ़ाते हैं ये मतदान के बाद पता चलेगा। मौजूदा स्थिति में अभी तक लोकसभा चुनाव प्रचार से वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा दूरी बनाए हुए हैं। ऐसे में सिरसा में भाजपा की आपसी फूट का फायदा कांग्रेस को हो सकता है।
सिरसा लोकसभा सीट पर विधानसभा क्षेत्र अनुसार 2019 में मतदान की स्थिति
नरवाना से भाजपा जीती -51323 (34.7%)
भाजपा -82166 (55.56%)
कांग्रेस -30843 (20.85%)
जेजेपी -19769 (13.36%)
इनेलो-7172 (4.84%)
नोटा 415
कुल मतदान -147884
टोहाना से भाजपा जीती -8868 (5.31%)
भाजपा -71409 (42.76%)
कांग्रेस - -62541 (37.45%)
जेजेपी -15387 (9.2%)
इनेलो -3102 (1.85%)
नोटा 497
कुल मतदान - 166970
फतेहाबाद से भाजपा जीती -75896 (42.46%)
भाजपा -117443 (65.7%)
कांग्रेस -41547 (23.24%)
जेजेपी -6576 (3.67%)
इनेलो -5160 (2.88%)
नोटा - 486
कुल मतदान - 178705
रतिया से भाजपा जीती -39682 (24.23%)
भाजपा -89994 (55%)
कांग्रेस -50312 (30.77%)
जेजेपी -8470 (5.18%)
इनेलो -6734 (4.11%)
नोटा 487
कुल मतदान 163505
कालांवाली से भाजपा जीती -20990 (15.23%)
भाजपा -64439 (46.75%)
कांग्रेस -43449 (31.52%)
जेजेपी -11475 (8.32%)
इनेलो -12108 (8.78%)
नोटा 463
कुल मतदान 137811
डबवाली से भाजपा जीती -8662 (5.83%)
भाजपा -59280 (39.73%)
कांग्रेस-50618 (33.9%)
जेजेपी-17016 (11.4%)
इनेलो-15322 (10.26%)
नोटा - 590
कुल मतदान 149195
रानियां से भाजपा जीती -27309 (19.47%)
भाजपा -71154 (50.74%)
कांग्रेस -43845 (31.27%)
जेजेपी -6632 (4.7%)
इनेलो-13272 (9.46%)
नोटा 429
कुल मतदान - 140208
सिरसा से भाजपा जीती -41214 (29.22%)
भाजपा - 83987 (59.6%)
कांग्रेस -42773 (30.38%)
जेजेपी -3355 (2.38%)
इनेलो -6328 (4.49%)
नोटा 618
कुल मतदान - 140754
ऐलनाबाद से भाजपा जीता -34659 (24.47%)
भाजपा - 72593 (51.27%)
कांग्रेस -37934 (26.8%)
जेजेपी -7045 (4.97%)
इनेलो -18749 (13.24%)
नोटा 333
कुल मतदान - 141577