फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव नारायण खेड़ा में भाजपा नेता गोबिंद कांडा का विरोध, बिना संबोधित किए लौटे

Mon, 26 Aug 2024 12:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। भाजपा नेता गोबिंद का विरोध करते हुए ग्रामीण। संवाद। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव नारायण खेड़ा में शनिवार रात एक कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता गोबिंद कांडा को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने उन्हें खरी-खरी सुनाई। गोबिंद कांडा ने अपना पक्ष रखना चाहा, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी। ऐसे में उन्हें बिना संबोधित किए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


भाजपा नेता गोबिंद कांडा की नारायण खेड़ा गांव में जनसभा आयोजित की गई थी। गांव में पहुंचने पर पहले लोगों ने उनका स्वागत भी किया, लेकिन जब वह बोलने लगे तो विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में किसानों के हालात कैसे हैं, आप आज तक पूछने के लिए नहीं आए। पानी की मांग को लेकर ग्रामीण 17 दिनों तक प्रदर्शन करते रहे, आपने और अन्य नेताओं ने कोई सुध नहीं ली। ग्रामीण बिजली, पानी व अन्य समस्याओं से जूझ रहे थे, उनको पूछने वाला कोई नहीं था। अब विधानसभा चुनाव आने पर सभी अपनापन दिखा रहे हैं। आप भी धरने पर नहीं आए, जबकि आप सरकार के साथ थे। इस पर गोबिंद कांडा ने सफाई देनी चाही लेकिन, उन्होंने एक नहीं सुनी। इसके चलते उन्हें सभा में बिना संबोधित किए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें