फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कर रही है द्वेष भावना से काम :अशोक तंवर

Thu, 24 Dec 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
 हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा केंद्रीय सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर गंभीर आरोपों के चलते तो भाजपा का शीर्ष नेतृत्व चुप्पी साधे रखता है और भाजपा के ही सांसद ने जब भ्रष्टाचार का मामला उजागर किया तो उन्हें निलंबित किया जाता है जो समझ से परे है। उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने का खामियाजा भाजपा सरकार को इन पंचायत चुनाव में भुगतना होगा।
विज्ञापन





वे वीरवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सवा बरस के शासनकाल में भाजपा सरकार ने कांग्रेस की परियोजनाओं का केवल फीता काटने का काम किया है। भाजपा सरकार ने परमाणु बिजली तापघर जैसी अनेक बड़े प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इनेलो भी विपक्ष की  भूमिका सही ढंग से नहीं निभा रही है।  इन सबके बीच कांग्रेस ने जनभावनाओं के अनुरूप मुद्दों को उठाकर सही मायने में विपक्ष की भूमिका अदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वेष की सियासत कर रही है और उसके खिलाफ कांग्रेस की जंग जारी है।  उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनावों में भी प्रदेश सरकार दस जमा दो कक्षा तक की अनिवार्यता को लागू करने पर विचार कर रही है। डॉ. तंवर ने कहा कि मौजूदा सरकार की इस प्रकार की कार्यप्रणाली से लोगों में काफी गुस्सा भी है और निराशा भी।

कांग्रेस को बदनाम करने पर तुली है भाजपा
उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्र सरकार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र रचकर कांग्रेस को बदनाम करने पर तुली है मगर कांग्रेस ऐसे षड्यंत्रों में फंसने वाली नहीं है।  तंवर ने प्रदेश भाजपा पर आरोप जड़ा कि चुनावों से पूर्व इस पार्टी ने प्रदेशवासियों से जितने वायदे किए थे, उनमें से किसी पर भी अमल नहीं किया।  इस मौके पर  पूर्व विधायक भरत ङ्क्षसह बैनीवाल, रतन जमालिया, लादूराम पूनियां, सुरजीत भावदीन, नवीन केडिया, शीशपाल केहरवाला, डा. सुभाष जोधपुरिया, राजू बजाज, अनिल शर्मा, अमित सोनी, मनमोहन मिढा, धर्मपाल खोखर, करनैल ङ्क्षसह ओढां, राजेश खत्री, जगदीश कंबोज, बंसी जमाल, बब्बी रानियां, पवन शर्मा, मनदीप टप्पी, राजेश अंबरसर, संजय गोदारा आ उिपस्थित थे।  इस अवसर पर हलोपा छोडक़र रतन लाल जमालिया ने कांग्रेस  का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो विवरण:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें