फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भाजपा-हलोपा साथ लड़ेंगी चुनाव, 32 वार्डों में उतारे साझे उम्मीदवार

Sat, 15 Feb 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चेयरमैन पद की टिकट मिलने पर गोबिंद कांडा को मिठाई खिलाते हुए प्रत्याशी वीर शांति स्वरूप।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नगर परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी कर दी है। इसमें भाजपा और हलोपा के बीच गठबंधन हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने सभी 32 वार्डों में गठबंधन उम्मीदवारों की सूची जारी की।

इस बार हलोपा समर्थक भाजपा के सिंबल कमल के फूल के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। नगर परिषद चुनाव में भाजपा-हलोपा ने वीर शांति स्वरूप वाल्मीकि को चेयरमैन का उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने जसविंद्र काैर गिल को चेयरमैन के लिए उम्मीदवार नियुक्त किया है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि कौन उम्मीदवार किसका समर्थक है, यह मायने नहीं रखता, सभी उम्मीदवार भाजपा के चुनाव निशान पर ही लड़ेंगे। उम्मीदवारों के नामों पर दोनों दलों की सहमति है।

शीशपाल कंबोज ने कहा कि सोमवार को गठबंधन के सभी उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेता गोबिंद कांडा व अमन चोपड़ा एक साथ बैठे नजर आए। उक्त दोनों ही नेता कुछ दिन पहले तक एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे।






घर में बर्तन खड़कते रहते हैं : गोबिंद कांडा

एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी के सवाल पर गोबिंद कांडा ने कहा कि घर में बर्तन खड़कते रहते हैं, ये कोई खास बात नहीं। भाजपा एक बड़ा परिवार है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाईयों के बीच ऐसा होता रहता है। सभी बीजेपी नेता एकजुट हैं।









:::::::::::::::::::::::::
इन वार्डों में हलोपा समर्थकों को बनाया गया है उम्मीदवार



उम्मीदवारों की जारी सूची में 14 नाम हलोपा समर्थकों के हैं। वार्ड नंबर 3, 6, 11, 14, 15, 16, 17, 18, 21, 24, 25, 26, 27 व 32 में हलोपा समर्थक भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।



















ये हैं गठबंधन के उम्मीदवार



वार्ड नंबर प्रत्याशी



वार्ड 1 प्रियंका बोमरा

वार्ड 2 उषा देवी



वार्ड 3 राकेश जोशी



वार्ड 4 सनप्रीत सोढ़ी


वार्ड 5 जसपाल सिंह



वार्ड 6 रामेश्वर दास (बॉबी)



वार्ड 7 सुमन शर्मा



वार्ड 8 सरोज रानी



वार्ड 9 अंजू जांगडा



वार्ड 10 नारायण पाल



वार्ड 11 राजन शर्मा



वार्ड 12 दीपक बंसल



वार्ड 13 मनीष कुमार



वार्ड 14 अंग्रेज बठला

वार्ड 15 हेमकांत शर्मा



वार्ड 16 सुमित अरोड़ा

वार्ड 17 मोनिका सर्राफ



वार्ड 18 अजय गोयल



वार्ड 19 रूबी सेठी



वार्ड 20 संजीव रातुसरिया

वार्ड 21 चन्द्रिका गनेरीवाला

वार्ड 22 सुनैना कम्बोज



वार्ड 23 कुसुम (पुत्री जिले सिंह)



वार्ड 24 विक्रम सैनी



वार्ड 25 पूजा सैनी



वार्ड 26 जसवीर सिंह



वार्ड 27 मनमोहन मिढा

वार्ड 28 जोगिंद्र सिंह



वार्ड 29 राखी मौर्य



वार्ड 30 इंद्र सिंह



वार्ड 31 अनु मल्होत्रा



वार्ड 32 आशा रानी













::::::::::::::::::::::::::::::
टिकट मिलते ही कांडा का आभार जताने पहुंचे वीर शांति स्वरूप

चेयरमैन का प्रत्याशी घोषित होते ही वीर शांति स्वरूप वाल्मीकि हलोपा गोपाल कांडा व उनके छोटे भाई गोबिंद कांडा का आभार जताने उनके निवास पर पहुंच गए। उन्होंने गोपाल कांडा व गोबिंद कांडा आभार जताया। वीर शांति स्वरूप ने कहा कि गोपाल व गोबिंद कांडा ही रणनीति बनाएंगे, उसके तहत शहर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।



::::::::::::::::::::::::::::::::::
सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर बयां किया दर्द

पिछले कुछ दिनों से भाजपा नेता अमन चोपड़ा और उनके साथियों की ओर से इस बार शुद्ध भाजपा सरकार शहर में बनाने का दावा किया जा रहा था। चोपड़ा खेमे से सुनील बामनिया चेयरमैन पद के उम्मीदवार बनना चाह रहे थे। पैनल में उनका नाम भी भेजा गया। मगर वीर शांति स्वरूप का नाम फाइनल होते हुए चोपड़ा खेमे में उदासी का माहौल है। चोपड़ा खेमे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर वीर शांति स्वरूप को बधाइयां तो दी है, लेकिन साथ ही खुद के लिए और संघर्ष की बात कही है। चोपड़ा के खासमखास सुनील बामनिया ने फेसबुक पर पोस्ट लगाई है, जिसमें लिखा है कि पसीने की स्याही से जो लिखते हैं इरादों को, उनके मुकद्दर के सफेद पन्ने कभी कोरे नहीं होते।


1987 से राजनीति में सक्रिय हैं वीर शांति स्वरूप
चेयरमैन प्रत्याशी वीर शांति स्वरूप 1987 से राजनीति में सक्रिय हैं। उनको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी प्रथम शिक्षक वर्ग का प्रशिक्षण प्राप्त हैं। वे तीन बार खुद और एक बार उनकी पत्नी नगर पार्षद रह चुकी हैं। सिरसा से चेयरमैन उम्मीदवारों के आवेदन लिए जाने के दौरान 6 नाम सामने आए थे। उनके पैनल हाईकमान को भेजे गए थे। प्रमुख चेहरों के तौर पर वीर शांति स्वरूप, सुनील बामनिया और सागर केहरवाला का नाम माना जा रहा था। इनमें वीर शांति स्वरूप टिकट पाने में सफल हो गए हैं।


जसविंद्र की मां भी रह चुकी हैं चेयरपर्सन

जसविंद्र कौर गिल 2010 में कांग्रेस की युवा नेता रह चुकी हैं। इनकी माता सुखविंद्र कौर गिल करीब 35 साल से कांग्रेस से जुड़ी हैं आैर 1995 में चेयरपर्सन भी रह चुकी हैं। जसविंद्र कौर शादी के बाद से सिरसा में अपने परिवार के साथ वार्ड नंबर 28 गुरतेग बहादुर नगर में रहती हैं। इन्होंने एम, एमफिल तक पढ़ाई की हुई है। माता सुखविंद कौर के पुराने कांग्रेस नेता होने के कारण जसविंद्र कौर को चेयरमैन प्रत्याशी चुना गया है।
विज्ञापन









लोकदल से शुरू की थी राजनीति, 2004 में जाना पड़ा जेल



वीर शांति स्वरूप ने अपनी राजनीति लोकदल से शुरू की थी। वह युवा लोकदल के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं। साल 1987 में पहली बार पार्षद बने थे। 1995 तक लगातार पार्षद बनते रहे। साल 1996 में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। 1995 से 2000 तक उनकी पत्नी पार्षद रहे। बाद में 2000 से 2005 तक एक कार्यकाल और वीर शांति स्वरूप ने बतौर पार्षद पूरा किया। वर्ष 2004 में वीर शांति स्वरूप को एक मामले में जेल में भी जाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें