कालांवाली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा आज 178वें दिन कालांवाली विधानसभा हलके में प्रवेश कर गई। मंगलवार को कालांवाली हलके के गांव कुरंगावाली से यात्रा की शानदार शुरुआत हुई जहां ग्रामीणों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया ।
उन्होंने भाजपा पर निशान साधते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति विकास के नाम पर नहीं, बल्कि समाज को बांटकर वोट लेने की रणनीति पर चलती है। किसानों, युवाओं या रोजगार जैसे मुद्दों पर कभी स्पष्ट वादे नहीं किए गए। 2019 में प्रधान मंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात जरूर कही थी लेकिन उस बात को भी चार साल बीत गये अभी तक कुछ नहीं हुआ। इस पर कोई ठोस चर्चा या परिणाम सामने नहीं आया। बेरोजगारी के सवाल पर भी ठोस योजना की जगह “पकौड़े बनाओ” जैसे बयान दिए गए, जिससे यह धारणा और मजबूत होती है कि असली मुद्दों से ध्यान हटाकर भावनात्मक और विभाजनकारी राजनीति को आगे बढ़ाया गया।
इसके साथ ही पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने भी आरोप लगाया गया कि बीजेपी हर आंदोलन और हर समुदाय में दरार ढूंढने की कोशिश करती है। किसान आंदोलन के दौरान भी सिख समुदाय के भीतर भेदभाव दिखाने की कोशिश की गई। इससे यह संदेश देने की कोशिश की गई कि एकजुटता को तोड़ना ही उनकी रणनीति का हिस्सा है, ताकि राजनीतिक लाभ हासिल किया जा सके। पूर्व सांसद ने कहा कि सिख समुदाय की विशेषताओं की भी सराहना की गई—खासकर उनकी साफगोई और सेवा भाव की। कहा गया कि सिख लोग बात को घुमा-फिराकर नहीं कहते और सेवा के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है। किसान आंदोलन के दौरान जिस तरह से लंगर और मदद का इंतजाम हुआ, वह इस भावना का सबसे बड़ा उदाहरण बताया गया।
यात्रा गांव सुखचैन, खतरावा, तिलोकेवाला, तारुआना गांव से होते हुए कालांवाली शहर में समाप्त हुई। इस मौके पर पूर्व विधायक बलकोर सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष बैनीवाल, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेडा, निर्मल सिंह मलड़ी, सुखदेव सिंह बड़ागुढ़ा, अमनदीप कुरंगावाली, हरदेव सिंह कुरंगावाली, लखविंदर नंबरदार, गुरप्रीत परधान, सुखदीप, मलकीत सिंह गंगा, दलजीत सिंह पंघाल, राजपाल जैलदार रतिया, परगट सिंह, अवतार सिंह-पूर्व चेयरमैन सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें ।