फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुकसान हुए एक-एक दाने का भुगतान करेगी सरकार: जगदीश चोपड़ा

Tue, 31 Mar 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव सुचान, कुसुंभी, जोधकां, मोचीवाली एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में आए अंधड़ और बरसात से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। क्षतिग्रस्त फसलों का जायजा लेने के लिए भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य व वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा व भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा खेतों में पहुंचे और प्रभावित किसानों से बातचीत की। उन्होंने नुकसानग्रस्त फसलों का अवलोकन कर तुरंत राहत के लिए जिला प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जगदीश चोपड़ा ने कहा कि अंधड़ व बरसात से कई गांवों में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नुकसानग्रस्त फसल के एक-एक दाने का भुगतान सरकार द्वारा किया जाएगा। किसानों की पीड़ा को वर्तमान सरकार भली भांति समझती है। इससे पूर्व भी खराब हुई फसलों का करोड़ों रुपये का मुआवजा सरकार ने किसानों के खाते में डालने का काम किया है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री हनुमान कुंडू, मंडल अध्यक्ष रोहताश पलथानिया, मार्केट कमेटी डिंग के चेयरमैन रविंद्र चौहान, सुरेंद्र जेवलिया, प्रभु राम जांगड़ा, सतपाल पलथानिया, गौरी शंकर खिलेरी, मनोज पूनिया, सतपाल गोदारा, मान सिंह पलथानिया, सतपाल गिरि एवं सुभाष गिरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें