फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दो घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। गोल बाजार चौकी पुलिस ने मलोट नाका मंडी के पास हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का दो घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी गुरसेवक सिंह को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई त्वरित सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई।
पुलिस प्रवक्ता आनंद के अनुसार, मंडी डबवाली निवासी रुपिंद्रजीत सिंह की मोटरसाइकिल मंगलवार दोपहर करीब दो बजे चोरी हुई थी। यह चोरी ग्रोवर सेहत सेवा केंद्र के सामने से हुई थी। सूचना मिलने पर चौकी टीम ने तत्काल मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। संभावित स्थानों पर निगरानी भी बढ़ाई गई। पुलिस ने दो घंटे के भीतर आरोपी को मोटरसाइकिल समेत काबू कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस अब पूछताछ कर रही है कि चोरी में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। आरोपी का अन्य वाहन चोरी की वारदात से कोई संबंध है या नहीं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह त्वरित कार्रवाई पुलिस की मुस्तैदी को दर्शाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें