फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाइक और कार की टक्कर, महिला की मौत

Thu, 03 Apr 2025 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया की रहने वाली थी महिला, सिरसा में दुकान पर करती थी काम, बाइक सवार से ली थी लिफ्ट
विज्ञापन

सिरसा-डबवाली बाईपास पर गलत दिशा में जा रहा था बाइक सवार, निजी अस्पताल में चल रहा उपचार

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा-डबवाली बाईपास पर कार व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक व महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वीरवार को सिविल हॉस्पिटल में शव का पोस्टमार्टम किया गया।




गांव झिड़ी निवासी तरसेम सिंह सोमवार को अपने साथी जरनैल सिंह के साथ कार में सवार होकर शादी में शिरकत करने फतेहाबाद गया था। तरसेम सिंह का कहना है शादी में शामिल होने के बाद वह फतेहाबाद से गांव झिड़ी आ रहा था। इसी दौरान सिरसा-डबवाली बाईपास पर बरनाला रोड पुल के पास सामने से आ रहे बाइक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पर सवार महिला व युवक नीचे गिर गए।
विज्ञापन


तरसेम का कहना है कि इस हादसे में उसे भी चोट आई। राहगीरों की मदद से घायल महिला व युवक को उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। बुधवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रतिया के वार्ड नंबर-6 निवासी राजदीप कौर के रूप में हुई है।

जांच अधिकारी एएसआई जगदीश चंद्र का कहना है कि 27 वर्षीय राजदीप कौर सिरसा में किसी दुकान पर काम करती थी। वह बाइक सवार युवक से लिफ्ट लेकर जा रही थी। युवक सिरसा-डबवाली बाईपास एनएच-9 पर गलत दिशा में बाइक चला रहा था। इसी दौरान कार और बाइक की आपस में टक्कर हो गई।
विज्ञापन






बाइक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जांच अधिकारी जगदीश चंद्र का कहना है कि वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। बाइक सवार युवक इंद्रजीत सिंह निवासी संगरिया राजस्थान का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में उसे भी गंभीर चोट आई है। पुलिस ने कार चालक तरसेम सिंह का बयान दर्ज कर बाइक चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें