फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भारत भूषण जुयाल राष्ट्रीय सहकारी बैंक महासंघ के निर्विरोध चेयरमैन

Tue, 17 Nov 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक के अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल को राष्ट्रीय राज्य सहकारी बैंक महासंघ लिमिटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया है। उन्हें मुंबई में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में निर्विरोध चुना गया।
यह हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। जुयाल भाजपा के सिरसा जिला प्रभारी भी हैं। चुनाव के दौरान पहले उन्हें संस्था का निदेशक चुना गया। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष अजय भाई पटेल वाइस चेयरमैन चुने गए। जुयाल ने कहा कि यह जिम्मेदारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन से मिली है। उन्होंने इसे हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र का सम्मान बताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भारत भूषण जुयाल बुधवार दोपहर सिरसा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें