फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ‘भांगड़ा दी बीट, ड्रग फ्री स्ट्रीट’ से गूंजा स्टेडियम

Sun, 19 Jul 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। नशा मु​क्ति कार्यक्रम में  नाचते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह  व अन्य । विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका थीम ‘भांगड़ा दी बीट, ड्रग फ्री स्ट्रीट’ था। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
इसमें स्वस्थ और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और शहरवासियों ने भाग लिया। उन्होंने नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के साथ सीएमजीजीए पुरु रोहिल्ला और जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड़ भी उपस्थित थे। भांगड़ा, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से नशे के खिलाफ प्रभावी संदेश दिया गया। युवाओं को नशे से दूर रह शिक्षा, खेल व रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा : सीएमजीजीए पुरु रोहिल्ला ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में जनभागीदारी सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और आसपास के लोगों को जागरूक करने की अपील की। जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड़ ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करना है। उन्होंने उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें