फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सुचान पैक्स चुनाव में भगवान कोटली और आतिश लाखलान जीते

Sun, 22 Sep 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चुनाव परिणाम के बाद जीत की खुशी मनाते विजेता उम्मीदवार व समर्थक।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। दी सुचान बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति की प्रबंधन कमेटी के चुनाव में इनेलो के युवा जिलाध्यक्ष भगवान कोटली व भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य आतिश लाखलान ने बड़े अंतर से जीत हासिल की। सुचान पैक्स चुनाव में 10 सीटों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में उतरे। इसमें दो सदस्यों को सर्वसहमति से चुन लिया गया, जबकि एक सीट नोमिनेशन नहीं आने की वजह से रिक्त रह गई। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजेता उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ खुशी मनाई।
विज्ञापन


सुचान पैक्स के चुनाव में कई चर्चित चेहरे मैदान में थे। इसमें आतिश लाखलान ने सबसे अधिक 253 वोट हासिल किए, जबकि भगवान कोटली ने 229 वोट प्राप्त किए। सामान्य वर्ग में महिंद्र सिंह को 131, शेर सिंह को 86 वोट मिले। सामान्य वर्ग (महिला) में अनीता रानी 63 वोट, पिछड़ा वर्ग में चंद्रभान 105 व अनुसूचित जाति वर्ग में मंगत राम 46 वोट लेकर विजयी बने। इस चुनाव में गुड्डी देवी को सबसे कम 11 वोट मिले, वहीं, विनय कुमार 77 वोट लेकर भी जीत से चूक गए। पिछड़ा वर्ग से दो उम्मीदवारों पर सर्वसम्मति बनी। इसमें गुड्डी देवी फूलकां व सुखविंद्र सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया। अनुसूचित महिला वर्ग की दूसरी सीट के लिए कोई नोमिनेशन नहीं आया। इसके चलते यह सीट रिक्त रह गई। चुनाव में कुल 1090 वोट पोल हुए, जिसमें 4 वोट रद्द हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें