फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त में महिलाएं भी हो रही शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नशीले पदार्थों की सप्लाई व बिक्री में अब महिलाएं भी संलिप्त मिल रही हैं। जिसका मुख्य कारण है कि महिला होने के कारण उन पर इतना जल्दी कोई शक नहीं करता। इससे आसानी से नशीले पदार्थों की सप्लाई हो जाती है। परंतु नशे की चेन तोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही पुलिस की नजरों से बचकर निकलना अब इनके लिए भी मुश्किल हो गया है। ऐसा ही एक मामला चौटाला बस स्टैंड पर सामने आया। जहां पर एक महिला करीब 3.50 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार की गई। पूछताछ में महिला ने यह नशीला पदार्थ राजस्थान के संगरिया से तीन हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदकर लाने के बारे में बताया।
विज्ञापन

चौटाला बस स्टैंड पर काफी सवारियां खड़ी थी। जहां पुलिस गश्त करते हुए निकल रही थी। पुलिस को देखकर महिला कपड़े का थैला लिए वहां से निकलने लगी। पुलिस ने शक होने पर उक्त महिला को रोक लिया और उससे पूछताछ। पूछताछ में महिला ने अपना नाम परमजीत कौर निवासी गांव पुहली थाना नथाना जिला बठिंडा बताया। पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी प्रेम चंद राठी एसडीओ बिजली बोर्ड चौटाला के सामने कपड़े के थैले की तलाशी ली। थैले से डोडा पोस्त बरामद हुआ, वजन किया तो यह 3.50 किलोग्राम निकला। पूछताछ में परमजीत कौर ने बताया कि उसने डोडा पोस्त संगरिया के रेलवे स्टेशन के पास एक अनजान व्यक्ति से तीन हजार रुपये प्रति किलो ग्राम के हिसाब से खरीदा था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक बलवान सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें