फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरिंदर सरां ने किया ट्वीट, भारत की कैप पहनना सपना सच होने जैसा

Thu, 14 Jan 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
 डेब्यू मैच में कंगारू टीम के कप्तान समेत तीन धाकड़ बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखाने वाले मीडियम पेसर बरिंदर सरां ने क्रिकेट जगत को अपना दीवाना बना लिया है। बीसीसीआई की वेबसाइट पर उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ दिया। सर्च इंजन गूगल पर बरिंद्र सरां को एक दिन में ही पचास हजार से अधिक बार सर्च किया गया है।
विज्ञापन





12जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंट्री करने वाले मीडियम पेसर बरिंदर सरां ने अपनी स्विंग होती बॉलिंग से सबको प्रभावित किया है। खासकर युवा क्रिकेटरों को अपना दीवाना बना लिया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ भी उनकी गेंदबाजी की प्रशंसा कर चुके हैं। बीसीसीआई ने सरां के दो मिनट पांच सेकेंड के इंटरव्यू को अपनी वेबसाइट पर जैसे ही अपलोड किया तो देखने वालों का आंकड़ा 21 हजार से पार हो गया। जबकि दूसरी ओर भारतीय और ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान को आधे से भी कम लोगों ने सुना। बात यहीं खत्म नहीं होती बरिंदर सरां के बारे में जानने के लिए सर्च इंजन पर 50 हजार से अधिक लोगों ने सर्च किया। पंजाब की रणजी टीम के खिलाड़ी लगातार हौसला-अफजाई करते रहे। फिंच, डेविड वॉर्नर का विकेट लेने पर रणजी टीम ने ट्वीट किया कि हमारे शेर शिकार पर हैं। ट्विटर पर उनके दीवाने लगातार बधाई दे रहे हैं। बरिंदर सरां ने बुधवार शाम करीब तीन बजे ट्वीट करके क्रिकेट प्रेमियों का धन्यवाद किया।




पंजाब की रणजी टीम से खेलते हैं सरां
बरिंदर सरां पंजाब की रणजी टीम से खेलते हैं। हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह और हरभजन सिंह भज्जी उनकी गेंदबाजी की तारीफ कर चुके हैं। हरियाणा के इस खिलाड़ी को पंजाब की रणजी टीम का भारी समर्थन मिल रहा है। हालांकि अभी तक दोनों राज्यों की सरकारों ने इस गेंदबाज के लिए अपने मुंह से एक शब्द भी नहीं कहे हैं, लेकिन बरिंदर सरां क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में बस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





यह किया ट्वीट
प्यार, समर्थन और शुभकामनाओं के लिए आप सभी को धन्यवाद। अभिभूत हूं। भारत की कैप पहनना सपना सच होने जैसा है।
-बरिंदर सरां, मीडियम पेसर
भारतीय क्रिकेट टीम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें