फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मम्मड़ खेड़ा में बाहरी दान मांगने वालों और लाउडस्पीकर वाले विक्रेताओं पर पाबंदी

Mon, 05 May 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। मम्मड़ खेड़ा गांव में ग्रामीणों ने एक अहम फैसला लेते हुए गांव में बाहर से आने वाले दान मांगने वालों और लाउडस्पीकर पर प्रचार कर सामान बेचने वालों पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। रविवार को ग्राम पंचायत की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें गांव के सरपंच, पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गांव के बुजुर्ग रामजी लाल, कृपाल सिंह, अमर सिंह, जगदीश और भगत सिंह ने बताया कि अक्सर फसल कटते ही गांव में मांगने वाले, रोटी बैंक, अनाथ आश्रम, एनजीओ, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोग घर-घर जाकर गेहूं, कपड़े, पैसे, तेल और अन्य वस्तुएं मांगते हैं। इससे न केवल ग्रामीणों को असुविधा होती है, बल्कि कई बार आपराधिक गतिविधियों की आशंका भी बढ़ जाती है।
ग्रामीणों ने बताया कि अब गांव का कोई भी व्यक्ति बाहरी लोगों को किसी प्रकार की दान-दक्षिणा, खाद्य सामग्री, वस्त्र या नकद सहायता नहीं देगा। अगर कोई विक्रेता गांव में लाउडस्पीकर बजाकर प्रचार करता पाया गया, तो उसे दंडस्वरूप गांव की गोशाला में 3100 रुपये का जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन

इस निर्णय का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सरपंच बलदेव बिरट, पंच इंद्रपाल सिंह, देवतराम, मुकेश कुमार, कृष्ण लाल, बलवंत सिंह, भूप सिंह, संदीप व भाल सिंह सहित अनेक पंचायत सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें