फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका वधु ने उठाई जुल्म के खिलाफ आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने ऊपर हो रहे जुल्मों के खिलाफ आखिरकार एक बालिका वधु ने चुप्पी तोड़ी है। छोटी उम्र में गृहस्थी की चक्की में पिस रही इस किशोरी को अब जबरदस्ती गर्भवती करने की साजिश रची जा रही थी। आरोप है कि उनकी मर्जी न मानने पर ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा। घायल को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस में इस मामले की शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


अस्ताल में उपचाराधीन जेजे कॉलोनी निवासी किशोरी ने बताया कि उसकी शादी जुलाई 2013 में इसी कॉलोनी में लगभग 15 वर्ष की उम्र में ही जबरदस्ती की गई थी। अब पति व सास उस पर बच्चा पैदा करने का दबाव डाल रहे हैं लेकिन वह अभी इसके लिए तैयार नहीं है। उसने ससुराल वालों को कहा कि दो साल बाद ही वह बच्चा पैदा करने लायक होगी। इस बात को लेकर मंगलवार रात पति व सास  उसके साथ मारपीट करने लगे और घर से बाहर निकाल दिया। शोर शराबे के बीच उसकी मां उसके ससुराल आई तो उसके साथ भी मारपीट गई गई।

घायल किशोरी ने बताया कि उसके पिता की काफी समय पहले मृत्यु हो गई थी। उसकी मां ने काफी मुश्किलाें का सामना करके उसे पाला लेकिन रिश्तेदारों के दबाव में परिजनों ने बालिग होने से पहले ही उसकी शादी कर डाली। 10 जुलाई 2013 को जब उसकी शादी की गई तब उसकी आयु महज 15 वर्ष थी और अब 16 वर्ष की आयु में ससुराल वाले उस पर गर्भवती होने का दबाव डाल रहे हैं। ससुराल वालों को यह बात समझ में नहीं आ रही कि बालिग होने पर ही शरीर बच्चा पैदा करने लायक होता है। नाबालिग अवस्था में गर्भवती होकर बच्चा पैदा करने का जोखिम उठाना ठीक नहीं। आठवीं कक्षा पास किशोरी का कहना है कि चाहे कुछ भी हो जाए वह यह बात नहीं मानेगी।
विज्ञापन


जेजे पुलिस चौकी प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच एचसी बलवान कर रहे हैं। वे पीड़िता के बयान दर्ज करने सामान्य अस्पताल गए थे, लेकिन डॉक्टर ने उसे अनफिट बताया है। जैसे ही डॉक्टर रेखा को बयान दर्ज करवाने के लिए काबिल घोषित कर देंगे उसके बयानों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें