फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बाल संस्कार शिविर शुरू

विज्ञापन
बच्चों को मेहंदी लगाना सिखाते हुए प्र​शिक्षक। 
विज्ञापन
सिरसा। भारत विकास परिषद शाखा की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं संस्कारयुक्त समाज निर्माण की दिशा में 21 से 23 मई तक बाल संस्कार शिविर का आयोजन जीआरजी विद्यालय में किया जा रहा है। वीरवार को इस शिविर का शुभारंभ वीरवार को को वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सविता बंसल ने की, जबकि संचालन गतिविधि संयोजक सुमन गौतम के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सिरसा एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष अरविंद बंसल एवं महासचिव सुरेश गोयल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्कार शिविर समय की आवश्यकता हैं, जो बच्चों में नैतिकता, अनुशासन, सेवा और देशप्रेम जैसे गुणों को विकसित करते हैं।

शिविर के पहले दिन योगाचार्य किरण भल्ला ने बच्चों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। वीना मेहता ने प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से नैतिक मूल्यों और ईश्वरभक्ति के प्रति बच्चों को प्रेरित किया। अर्चना शर्मा ने रामायण के श्लोकों का अर्थ सहित उच्चारण कराया और उनकी आध्यात्मिक व बौद्धिक उपयोगिता को सरल भाषा में समझाया।
विज्ञापन


डॉ. वंदना गोयल ने संतुलित आहार, दिनचर्या और जंक फूड से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। वहीं प्रमोद गौतम ने अध्ययन, सकारात्मक संगति और अच्छे साहित्य की भूमिका को बच्चों के समग्र विकास के लिए अहम बताया।

रेवती ने बच्चों को मेहंदी की कलात्मक विधि सिखाई, जबकि भारती ने ग्लास पेंटिंग में बच्चों की रचनात्मकता को दिशा दी। एकता ने कत्थक नृत्य की मूल मुद्राएं सिखाईं। हरिओम भारद्वाज ने शिविर गीत “देश हमें देता है सब कुछ” के माध्यम से सेवा, कर्तव्य और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। रजनी फुटेला ने राष्ट्रगीत गायन करवाकर माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

शिविर में कुल 110 बच्चों ने भाग लिया और विविध गतिविधियों का लाभ उठाया। इस दौरान परिषद के वरिष्ठ सदस्य रमेश जींदगर, प्रधानाचार्या किरण मेहंदीरता, पर्यावरण संयोजक कुलवंत राय, भगवान दास बंसल, पुष्पा सिंगला और राज सिंगला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें