फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली कोर्ट से जुड़े बड़ागुढ़ा व रोड़ी पुलिस थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले के बड़ागुढ़ा व रोड़ी पुलिस थाना को डबवाली कोर्ट से जोड़ दिया गया है। दोनों थानों से जुड़े 716 केस डबवाली कोर्ट में ट्रांसफर किए गए हैं। सिरसा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस फैसले पर शनिवार को रोष जताकर सोमवार को नो वर्क घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट गणेश सेठी का कहना है कि इस फैसले के संबंध में सेशन और सीजेएम कोर्ट ने न तो बार एसोसिएशन से चर्चा की और न ही इस बारे में पहले बताया। वकीलों को शनिवार को इस बदलाव का पता चला।
बार प्रधान का कहना है कि बार एसोसिएशन ने इस मामले को लेकर एक कमेटी गठित की है। ये कमेटी मुख्यमंत्री, गृह मंत्री व सेशन जज से मुलाकात करेगी। पूर्व उप प्रधान एडवोकेट लक्की दुग्गल का कहना है कि यह फैसला सही नहीं है। इससे दोनों थाना क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों को नुकसान होगी। लोगों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

वकीलों को भी केस की पैरवी के लिए सिरसा से 60 किमी दूर डबवाली जाना पड़ेगा। रोड़ी व बड़ागुढ़ा क्षेत्र के गांवों की दूरी सिरसा से आठ से 30 किमी तक है जबकि डबवाली 55 से 60 किमी पड़ता है। इसलिए सभी बार सदस्य इसका जोरदार तरीके से विरोध करेंगे।
बता दें कि रोड़ी और बड़ागुढ़ा थाना सिरसा से अलग होने से सिरसा अदालत के कार्यक्षेत्र में पांच थाना क्षेत्र ही रह गए हैं। इनमें सिविल लाइन, सिटी थाना, सदर सिंह, डिंग व चोपटा थाना क्षेत्र के गांव ही रह गए हैं जबकि डबवाली में छह थाना क्षेत्र हो गए हैं। डबवाली में तीन अदालतें हैं जबकि सिरसा में सीजेएम सहित छह निचली अदालत हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें